rashtrpati-bhavan
File Pic

    Loading

    नई दिल्ली. दोपहर कि एक बड़ी खबर के अनुसार, भारत सरकार द्वारा जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में जानकारी के अनुसार, भारतीय निर्वाचन आयोग (Election Connission Of India) यानी की इलेक्शन कमीशन आज दोपहर 3 बजे देश के अगले राष्ट्रपति के चुनाव (Election Of The President Of India) के कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा करेगा।

    बता दें कि, वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ramnath Kovind)  का कार्यकाल आगामी 25 जुलाई को समाप्त होने को है। वहीं आज दोपहर 3 बजे विज्ञान भवन में चुनाव आयोग के अधिकारियों की इस संबंध में बाकायदा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी।

    गौरतलब है कि, राष्ट्रपति का चुनाव निर्वाचक मंडल के सदस्यों द्वारा सम्पन्न होती है, जिसमें संसद के दोनों सदनों के निर्वाचित सदस्य होते हैं और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी सहित सभी राज्यों की विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्य होते हैं।

    यह भी बता दें कि राज्यसभा और लोकसभा या राज्यों की विधानसभाओं के मनोनीत सदस्य इस निर्वाचक मंडल में शामिल होने के पात्रता नहीं रखते हैं और इसलिए, वे चुनाव में भाग नहीं ले सकते हैं। इसी तरह, विधान परिषदों के सदस्य भी राष्ट्रपति चुनाव के लिए निर्वाचक नहीं होते हैं।

    2017 में, राष्ट्रपति चुनाव 17 जुलाई को हुए थे। वहीं तब इस चुनाव में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को 65।35% मत मिले थे। गौरतलब है कि, राष्ट्रपति चुनाव में इस बार NDA बहुमत के आंकड़े से मामूली दूरी पर है। लेकिन अपने उम्मीदवार को राष्ट्रपति बनवाने के लिए इस बार NDA को BJDऔर YRCPकांग्रेस के समर्थन की भी आवश्यकता होगी। हालाँकि मामले पर PM मोदी ओडीशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेडडी से पहले ही मिल चुके हैं।