BIHAR

Loading

गोपालगंज: बिहार (Bihar) से मिली बड़ी खबर के अनुसार गोपालगंज में बीते सोमवार रात करीब 9 बजे दुर्गा पंडाल में भगदड़ मचने से 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं मरने वालों में 2 बुजुर्ग महिलाएं और एक 5 साल का बच्चा है। वहीं इस भगदड़ में 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इसमें 7 से 8 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी को पटना PMCH रेफर किया गया है।

बिहार के गोपालगंज में दुर्गा पूजा त्योहार की खुशियों को मातम में बदल दिया है। गोपालगंज में एक पूजा पंडाल में हुए भगदड़ के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई है। सुचना के अनुसार मरने वालों में 2 महिलाएं और 1 बच्चा शामिल है। वे इस भगदड़ का शिकार होकर अपनी जान गंवा बैठे हैं। वहीं मरने वाले बच्चे की उम्र महज 5 साल की बताई जा रही है। वहीं इस भगदड़ में बड़ी संख्या में लोग घायल भी हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए फिलहाल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस बाबत गोपालगंज के जिलाधिकारी नवल किशोर चौधरी ने कहा, “आज दुर्गा नवमी है और शहर में कई पंडाल बने हुए हैं। पंडाल में भीड़ के कारण एक बच्चा गिर गया और बच्चे को बचाने की कोशिश में दो महिलाएं भी दब गईं।।। अस्पताल ले जाते समय उनकी मृत्यु हो गई।यहां स्थिति फिलहाल सामान्य है।”  

मिली जानकारी  के अनुसार इस हादसे की वजह यहां अत्यधिक भीड़ का होना बताया जा रहा है। जिसमें तीन लोगों को जान गंवानी पड़ी है। यहां अव्यवस्था और भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने फिलहाल यहां पूजा पंडाल में दर्शन पर पूरी तरह से रोक लगा दिया है।