फिरोजाबाद का नाम बदलकर अब हुआ चंद्रनगर

Loading

लखनऊ: हाल ही में सामने आई जानकरी के मुताबिक, फिरोजाबाद (Firozabad) का नाम बदलकर अब हुआ चंद्रनगर (Chandranagar) हैउत्तर प्रदेश विधान सभा में फिरोजाबाद का नाम बदलकर चंद्रनगर करने का एलान किया गया है।

जी हां सामने आई जानकरी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के एक और जनपद का नाम बदलने वाला है। जिला पंचायत द्वारा जारी किए गए प्रस्ताव के बाद नगर निगम द्वारा प्रस्ताव को पारित कर दिया गया है। अब केवल औपचारिकता रह गई है। शासन से निर्देश मिलते ही जनपद का नाम चंद्रनगर हो जाएगा। फिरोजाबाद का नाम चंद्रनगर करने की भाजपा एवं संघ द्वारा काफी समय से मांग की जा रही थी।

ऐसा है फिरोजाबाद का इतिहास 

जानकारी के लिए आपको बता दें कि 1566 ई में पूर्व जनपद में महाबली राजा चंद्रसेन की रियासत थी। कहा जाता है कि ये राजा न्यायप्रिय होने के साथ ही प्रजापालक थे। उन्हीं के नाम पर राज्य का नाम चंद्रनगर हुआ करता था, लेकिन एक हादसे ने चंद्रनगर को फिरोजाबाद बना दिया। इस बारे में कहा जाता है कि एक बार पित्रों के आत्मशांति के लिए बादशाह अकबर के दरबारी एवं नवरत्नों में से एक राजा टोडरमल पिंडदान करने के लिए जा रहे थे। इस दौरान लुटेरों ने उनसे सोने-चांदी के साथ ऊंट आदि लूट लिए। जब राजा टोडरमल ने पूरी जानकारी अकबर को दी तो उन्होंने अपने एक अन्य नवरत्न फिरोजशाह को यहां भेजा। फिरोजशाह ने कार्रवाई करते हुए लुटेरों को परास्त कर दिया। लुटेरों को परास्त करने के बाद उसने यहीं पर अपना निवास बना लिया। मृत्यु होने तक फिरोजशाह यहीं रहा और उसी के नाम पर चंद्रनगर का नाम फिरोजाबाद हो गया।