SANDEEP-SINGH
Pic: Social Media

    Loading

    नई दिल्ली. हरियाणा (Haryana) से मिली एक खबर के अनुसार, यहां महिला कोच के द्वारा हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह (Sandeep Singh) के खिलाफ दी गई छेड़खानी और उत्पीड़न की शिकायत पर अब चंडीगढ़ पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद एक FIR दर्ज कर ली है। जानकारी हो कि, महिला जूनियर कोच ने कुछ दिनों पहले ही चंडीगढ़ में बाकायदा एक प्रेस कांफ्रेंस करके खेल मंत्री संदीप सिंह पर उन्हें परेशान करने और अपनी सरकारी कोठी में बुलाकर उनसे छेड़खानी करने के संगीन आरोप लगाए थे।

    FIR दर्ज 

    वहीं अब मंत्री संदीप सिंह पुलिस द्वारा  के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जानकारी दें कि, नए साल की पूर्व संध्या पर जूनियर महिला कोच की शिकायत पर चंडीगढ़ के सेक्टर 26 पुलिस थाने में IPC की धारा 354, 354ए, 354 बी, 342 और 506 के तहत केस दर्ज किया गया है। वहीं पुलिस भी मामले दर्ज कर इसकी जांच में जुट गई है।

    क्या है मामला 

    मिली खबर के अनुसार उक्त महिला ने 2016 में रियो ओलिंपिक में हिस्सा भी ले चुकी है। उसके बाद में महिला की सिंतबर 2022 में खेल विभाग में जूनियर कोच के तौर पर भर्ती हुई थी। मामले पर पीड़ता ने अपनी शिकायत में बताया है कि संदीप सिंह ने उन्हें इंस्टाग्राम और स्नैपचैट पर संदेश भेजकर किसी जरुरी डॉक्यूमेंट के बहाने से अपने घर में बुलाया था। जब महिला उनसे मिलने पहुंची तो वो उसके साथ ऑफिस में बैठने नहीं चाहते थे, क्योंकि वहां कैमरे लगे हुए हैं। उसके बाद उसे वे अपने निजी केबिन ले गए। 

    बोले मंत्री- मुझे खुश रखो

    वहां मंत्री ने महिला से कहा था कि, “तुम मुझे खुश रखो, बदले में मैं तुम्हे भी बहुत खुश रखूंगा।” इसके साथ ही मंत्री संदीप सिंह ने उससे छेड़छाड़ की। इस दौरान महिला कोच की टी-शर्ट भी फट गई। उसके अनुसार वह किसी तरह से मंत्री सिंह के चंगुल से छूटकर बाहर निकल पाई। इधर आरोपों पर सफाई देते हुआ अब खेल मंत्री संदीप सिंह ने महिला कोच के आरोप को ही सरासर गलत बताया है। उनका यह भी कहना था कि, महिला एक साजिश के तहत उन्हें झूठे आरोप में फंसा रही है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।