anil-vij
File Photo

Loading

नई दिल्ली. जहां एक तरफ बीते सोमवार से हरियाणा हिंसा (Haryana Violence) की आग में सुलग रहा है। वहीं अब नूंह हिंसा (Nuh Violence) पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि, अब तक कुल 102 FIR दर्ज की गई हैं। 202 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 80 लोग फिलहाल एहतियातन हिरासत में हैं। 

उन्होंने मीडिया से मुखातिब होते हुए यह भी कहा कि, “हमें जानकारी मिल रही है कि गोलीबारी की घटनाएं पूर्व नियोजित थीं। छतों पर पत्थर जमा किए गए थे और लोगों ने पहाड़ियों पर जाकर गोलीबारी की। हम जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। जरूरत पड़ने पर हम यहां बुलडोजर भी चलाएंगे। हम जांच करेंगे कि क्या घटना के संबंध में कोई पहले से इनपुट था या नहीं।

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने प्रेस से बात करते हुए कहा कि, ” कुल 102 FIR दर्ज की गई हैं। 202 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 80 लोग एहतियातन हिरासत में हैं। हमें जानकारी मिल रही है कि गोलीबारी की घटनाएं पूर्व नियोजित थीं।।।छतों पर पत्थर जमा किये गए थे और लोगों ने पहाड़ियों पर जाकर गोलीबारी की। हम जानकारी एकत्र कर रहे हैं और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। जरूरत पड़ने पर हम बुलडोजर चलाएंगे। हम जांच करेंगे कि क्या घटना के संबंध में कोई पूर्व इनपुट था।”

वहीं उन्होंने आगे कहा कि, “इसके पीछे एक बड़ा गेम प्लान है। लोग मंदिरों के बगल की पहाड़ियों पर चढ़ गए, उनके हाथों में लाठियां थीं और प्रवेश बिंदुओं पर इकट्ठा हो गए, यह सब एक उचित योजना के बिना संभव नहीं है। गोलियां चल रही थीं, कुछ लोगों ने हथियारों का भी इंतजाम कर रखा था। ये सब एक योजना का हिस्सा है। गहन जांच किए बिना हम किसी शीघ्र निष्कर्ष पर नहीं पहुंचेंगे। हालात सुधरने के बाद इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी।”

जानकारी दें कि, हरियाणा के नूंह में हिंसा के बाद प्रशासन ने यहां 20 घरों और 250 झुग्गियों पर बुलडोजर चलाया है। दरअसल ये सभी कंस्ट्रक्शन अवैध थे। पुलिस के मुताबिक, यहां बांग्लादेशी रोहिंग्या अवैध तरीके से भी रह रहे थे और हिंसा में शामिल थे। इधर, गृह मंत्री अनिल विज ने मोनू मानेसर को लेकर कहा कि, “वो जरूर पकड़ा जाएगा। जो उसने किया है उसकी सजा उसको मिलेगी।”

बताते चलें कि, नूंह में हिंसा के 5 दिन बाद भी हालात फिलहाल तनावपूर्ण हैं। वहीं नूंह से सटे  पलवल, फरीदाबाद और गुरुग्राम के सोहना, मानेसर और पटोदी में इंटरनेट और SMS सर्विस अभी बंद है। वहीं यहां पैरामिलिट्री फोर्सेज की 20 कंपनियां तैनात की गई हैं। 176 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। हिंसा की जांच के लिए स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की 8 और 3 स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम भी बनाई जा चुकी हैं।