FILE- PHOTO
FILE- PHOTO

कोलकाता: पश्चिम बंगाल (West Bengal) में आज यानी रविवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक बस और टैंकर के बीच टक्कर हो गया जिसमे कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का पास के अस्पताल में इलाज चल रहा  है। घटना स्थल पर भारी संख्या में स्थानीय लोग और पुलिस मौजूद है। फ़िलहाल यहां बचाव कार्य चल रहा है। 

जानकारी के अनुसार पुरबा मेदिनीपुर (Purba Medinipur) में हल्दिया मेचेड़ा राज्य राजमार्ग पर आज एक बंगाल राज्य परिवहन निगम (SBSTC) बस और एक तेल टैंकर के बीच टक्कर में 27 यात्री घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यात्रियों से खचाखच भरी बस टैंकर से टकरा गई जिससे कई लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जोरदार हुई कि एक समय के लिए यात्रियों को कुछ समझ में ही नहीं आया। फ़िलहाल घटना स्थल पर पुलिस मौजूद है बचाव कार्य चल रहा है।