ins-sumitra

Loading

नई दिल्ली: अरब सागर (Arabian Sea) जैसी विशाल जलराशि में भारतीय नौसेना (Indian Navy) का पराक्रम फिर देखने को मिला है। वहीं इंडियन नेवी ने बीते 24 घंटे में अरब सागर में दो जहाजों को लुटेरों से बचाया गया है। इतना ही नहीं इंडियन नेवी ने एक जहाज से 19 पाकिस्तानी और दूसरे ईरानी जहाज से करीब 17 क्रू मेंबर्स को रेस्क्यू किया है। 

जी हां, भारतीय नौसेना ने बीते 28 और 29 जनवरी को अरब सागर में दो जहाजों को हाईजैक (Highkack) होने से बचाया। इसमें इंडियन नेवी ने युद्धपोत INS sumitra ने बीते रविवार को पहले ईरान के जहाज FB Iran को अपहरण होने से बचाया। इसके बाद अरब सागर में ही स्पेशल ऑपरेशन चलाकर अल नईमी नाम के जहाज को सोमालिया के लुटेरों से बचाया। इस ऑपरेशन में भारत के मरीन कमांडोज ने भी हिस्सा लिया। 

‘INS सुमित्रा’ को अदन की खाड़ी और सोमालिया के पूर्व में समुद्री दस्यु रोधी और समुद्री सुरक्षा अभियानों के लिए तैनात किया गया है।जहाज ने मछली पकड़ने वाले ईरानी जहाज ‘इमान’ पर सोमवार को समुद्री डकैती का प्रयास विफल कर दिया था। इस बाबत भारतीय नौसेना के प्रवक्ता कमांडर विवेक मधवाल ने कहा कि सोमालिया के पूर्वी तट पर समुद्री दस्यु रोधी एक और सफल अभियान में ‘आईएनएस सुमित्रा’ ने मछली पकड़ने वाली नौका अल नईमी और उसके चालक दल के 19 सदस्यों को 11 सोमाली समुद्री दस्युओं से बचाया। 

बताया गया कि, INS सुमित्रा ने कोच्चि से लगभग 850 समुद्री मील पश्चिम में दक्षिणी अरब सागर में 36 चालक दल (17 ईरानी और 19 पाकिस्तानी) के साथ अपहृत मछली पकड़ने वाले दो जहाजों को 36 घंटे से भी कम समय में त्वरित, निरंतर और अथक प्रयासों से बचाया है।” उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना ने समुद्र में सभी नाविकों और जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने वास्ते सभी समुद्री खतरों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए क्षेत्र में एक बार फिर अपनी प्रतिबद्धता साबित की है।