श्रीनगर: जम्मू और कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के डल झील में कल रात भीषण आग लग गई, जिसमें कई हाउसबोट जलकर खाक हो गईं। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। गनीमत रहा कि कोई हताहत नहीं हुआ।
#WATCH सुबह 5:15 बजे आग लगने की सूचना मिली…5 हाउसबोट जल गई हैं…आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है…आग पर काबू पा लिया गया है। कोई हताहत नहीं हुआ है: फारूक अहमद, स्टेशन हाउस अधिकारी, अग्निशमन सेवा, डल लेक, श्रीनगर https://t.co/uwHEi0m8SW pic.twitter.com/nfpvQOO0Bm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 11, 2023
सुबह आग लगने की सूचना मिली
डल लेक श्रीनगर अग्निशमन सेवा फारूक अहमद स्टेशन हाउस अधिकारी ने बताया कि सुबह 5:15 बजे आग लगने की सूचना मिली। 5 हाउसबोट जल गई हैं। आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। आग पर काबू पा लिया गया है। कोई हताहत नहीं हुआ है।
#WATCH | Srinagar, J&K: Fire services reached after several houseboats gutted in a massive fire in Dal Lake pic.twitter.com/D88RY5m1dq
— ANI (@ANI) November 11, 2023
हालांकि बताया जा रहा है कि झील के हाउसबोट में आग लगने की घटना रात की है। और अधिकारी को इसकी सूचना सुबह साढ़े पांच बजे मिली। ये कहीं न कहीं लापरवाही का ही नतीजा है पांच हाउसबोट जल गए। अगर समय पर आग पर काबू पा लिया जाता तो इतना नुकसान न होता। वहीं दूसरी ओर आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं लग सका है।