Photo- Social Media/Twitter
Photo- Social Media/Twitter

    Loading

    कर्नाटक: कर्नाटक के बेल्लारी में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि इस पदयात्रा में शामिल कांग्रेस (Congress) के चार कार्यकर्ता करंट लगा है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है कर्नाटक में राहुल की  पदयात्रा 21 दिनों के लिए रहेगी। इस दौरान कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों और गांवों का दौरा करेंगे और लोगों से मुलाकात करेंगे। 

    कर्नाटक के बेल्लारी में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। पदयात्रा में शामिल चार कार्यकर्ता करंट की चपेट में आ गए। करंट की चपेट में आने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए उन्हें आनन-फानन में पास के अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। ये सभी कार्यकर्ता हाथ में झंडा और लोहे की छड़ लिए हुए थे। जिसके बाद ये बिजली की तार की चपेट में आ गए।

    रणदीप सुरजेवाला (Randeep Surjewala) ने ट्वीट (tweet) कर घटना की जानकारी देते हुए कहा कि आज यात्रा में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी जब बल्लारी के मोका कस्बे के पास चार व्यक्तियों को मामूली बिजली का झटका लगा। राहुल गांधी ने मुझे और विधायक नागेंद्र को सिविल अस्पताल का दौरा करने के लिए भेजा। भगवान दयालु हैं इसलिए सब ठीक हैं। कांग्रेस चारों को 1 लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी।