Rahul Gandhi
File Pic

    Loading

    नयी दिल्ली. सुबह की बड़ी खबर के अनुसार लखीमपुर हिंसा पर मचे बवाल के बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi Vadra) की गिरफ्तारी के बाद अब आज यानी बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने भी मौके पर जाने का बड़ा ऐलान किया है। हालाँकि इसके पहले कांग्रेस ने राहुल के नेतृत्‍व में 5 सदस्‍यीय प्रतिनिधिमंडल के लखीमपुर जाने के लिए सरकार से इजाजत मांगी थी जिसे योगी सरकार ने ठुकरा दिया है। लेकिन अब यह बताया जा रहा है कि सरकार से इजाजत न मिलने के बाद भी राहुल लखीमपुर जाने की पुरजोर कोशिश कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि, अब वे 3 लोग ही लखीमपुर  जाएँगे।

    आजी इसी के मद्देनजर इसके मद्देनज़र लखनऊ से लेकर लखीमपुर खीरी तक प्रशासन अलर्ट पर है। वहीं   लखनऊ और लखीमपुर में धारा-144 लागू है। कहा तो यह भी जा रहा है राहुल गांधी, भूपेश बघेल, सचिन पायलट और पंजाब के मुख्‍यमंत्री चरणजीत सिंह चन्‍नी के साथ लखीमपुर जाने की कोशिश करेंगे। 

    इधर आज अपने प्रेस कांफ्रेंस में राहुल गांधी ने कहा कि-

    • कुछ समय से देश के किसानों पर सरकार का आक्रमण हो रहा है। किसानों को जीप के नीचे कुचला जा रहा है। उनकी हत्या की जा रही है। भाजपा के मंत्री के बेटे पर कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा है।
    • वहीं उनका कहना था कि, कल प्रधानमंत्री लखनऊ में थे मगर लखीमपुर खीरी नहीं जा पाए। ठीक से पोस्टमार्टम नहीं किया जा रहा है। आज हम 2 मुख्यमंत्रियों के साथ लखीमपुर खीरी जाकर उन परिवारों से मिलने की कोशिश करेंगे
    • धारा 144 पर उनका कहना था कि, “धारा 144  5 लोगों को रोकती है, हम 3 लोग जा रहे हैं। हमने उनको चिट्ठी लिख दिया है। विपक्ष का काम दबाव बनाने का है ताकि कार्रवाई हो।”
    • वहीं प्रियंका गांधी के साथ पुलिस द्वारा बुरे बर्ताव पर प्रश्न पूछने पर राहुल गांधी कि, हमें मार दीजिए, गाड़ दीजिए, हमारे साथ बुरा बर्ताव कीजिए, उससे कोई फर्क नहीं पड़ता। हमारी ट्रेनिंग ही ऐसी है। मुद्दा किसानों का है, उसकी बात करते रहेंगे।

    गौरतलब है कि सीतापुर के पीएसी गेस्‍ट हाउस में बनी अस्‍थाई जेल में प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया है कि प्रशासन उन्‍हें अपने वकील तक से बात नहीं करने दे रहा है। साथ ही उन्‍होंने अपनी गिरफ्तारी को पूरी तरह गैरकानूनी बताया है। इधर प्रियंका की गिरफ्तारी के बाद से ही सीतापुर से लेकर लखनऊ और प्रदेश के अन्‍य कई जिलों में कांग्रेस सक्रिय नज़र आने लगी है। कांग्रेस कार्यकर्ता जगह-जगह प्रदर्शन कर रहे हैं। बुधवार को राहुल के उत्तरप्रदेश पहुँचने पर   एक बार फिर यहां सियासी हलचल प्रबल होने की संभावना है।