accident
(सड़क हादसा ) FILE PHOTO

Loading

रत्नागिरी: महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकी कई घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। मुख्यमंत्री ने म‍ृतक के परिजनों को राहत कोष देने की घोषणा की।

यह हादसा रत्नागिरी जिले के दापोली-हरने मार्ग पर असुद में एक ट्रक और रिक्शा के बीच हुआ। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई और कुछ यात्री घायल हो गए। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घटना पर शोक व्यक्त किया और प्रत्येक मृतक के परिवार को राहत कोष देने की घोषणा की।  

CMO ने बताया कि मुख्यमंत्री राहत कोष से 5-5 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने प्रशासन को घायलों को सरकारी खर्च पर उचित चिकित्सा उपचार प्रदान करने का भी निर्देश दिया है।