PHOTO- ANI
PHOTO- ANI

    Loading

    मनाली: नए साल का जश्न मनाने के लिए घर से निकले लाखों लोग जाम में फंसे हैं। मैदानी इलाकों से पहाड़ी इलाकों की ओर रुख करने वाले बुरे फंसे हैं।हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के मनाली (Manali) जाने वाले लोग घंटो से जाम में फंसे हैं। दोस्त, परिवार और रिश्तेदारों के साथ गाड़ी से मनाली जाने वाले भीषण ट्रैफिक (heavy traffic) में फंसे हैं। मनाली के होटल फुल हैं। पुलिस जाम खुलवाने के लिए कड़ी मशक्क्त कर रही है। 

    कई लोग इससे परेशान दिख रहे हैं तो कई लोग ट्रैफिक जाम (traffic jam) का आनंद ले रहे हैं। कुछ तस्वीरें आई हैं जिसमे लोग ट्रैफिक जाम के बीच डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। 

    मनाली घूमने आए एक पर्यटक ने कहा कि हम सुबह 7 बजे से यहां पर हैं और अभी 10 बज चुके हैं यहां से आगे तक नहीं बढ़ पाए हैं। यहां पर आए लोग भी परेशान हो रहे हैं। हम अपील करेंगे की इस जाम को जल्द से जल्द खुलवाया जाए। हम यहां अपने दोस्तों के साथ आए हैं। अगर मनाली नहीं जा पाए तो कहीं और जाएंगे। घर वापस लौट जाएंगे।

    वहीं दूसरी और महाराष्ट्र के नवी मुंबई से रायगढ़ की ओर जाने वाले मार्ग पर भीषण जाम लगा हुआ है। मुंबई से रायगढ़ जाने वाले लोगों को जाने से पहले यह जानकारी ले लेनी चाहिए की ट्रैफिक की क्या स्थिति है। फिलहाल यहां भीषण जाम लगा है। माना जा रहा है कि आज शाम तक यह जाम लगा रहेगा। यदि कोई उचित इंतजाम नहीं किया गया तो रविवार तक जाम लगा रह सकता है।