manik-saha
Pic : Twitter

    Loading

    अगरतला. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य माणिक साहा (Maanik Saha) ने रविवार सुबह त्रिपुरा (Tripura) के मुख्यमंत्री (Chief Minister) पद की शपथ ली। राज्यपाल एसएन आर्य ने यहां राजभवन में माणिक साहा को नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई।

    पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब समारोह में भाजपा के विधायकों और राज्य के अन्य मंत्रियों के साथ उपस्थित थे। देव के शनिवार शाम अचानक इस्तीफे के बाद साहा शीर्ष पद पर पहुंचे हैं। शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक भी शामिल हुईं।

    Courtsey : Sanket Upadhyay

    उपमुख्यमंत्री जिष्णु देव वर्मा और मंत्री राम प्रसाद पॉल ने शनिवार को भाजपा विधायक दल की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री के रूप में साहा की नियुक्ति का विरोध किया था। दोनों शपथ ग्रहण समारोह समाप्त होने के कुछ समय बाद राजभवन पहुंचे। विपक्षी दल मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के विधायकों ने राज्य में भाजपा के शासन में ”फासीवादी शैली में हिंसा” होने का आरोप लगाते हुए समारोह का बहिष्कार किया।