
नई दिल्ली/मोगा: पंजाब (Punjab) से मिली एक बड़ी खबर के अनुसार यहां के मोगा (Moga) में आज रविवार सुबह एक भयंकर सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे का शिकार हुई कार में सवार शादी के लिए जा रहे दूल्हे समेत 4 लोगों की मौत हो गई।
यह खुनी हादसा लुधियाना-फिरोजपुर मेन रोड पर अजीतवाल के पास घटित हुआ है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मोगा पुलिस जांच के लिए मौके पहुंची थी। पुलिस ने सभी के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घटना की जानकारी परिवार को भी दे दी गई है।
#WATCH | Moga, Punjab: On four people’s death in an accident, Police Officer Gurmel Singh says, “A marriage procession was on its way to the wedding. The groom, Sukhwinder Singh and a little girl have lost their lives. An injured person who was taken to the hospital has also… pic.twitter.com/MXMy4ZMglr
— ANI (@ANI) November 5, 2023
घटना पर पुलिस अधिकारी गुरमेल सिंह ने जानकारी दी कि, “एक बारात शादी के लिए जा रही थी। दूल्हे, सुखविंदर सिंह और एक छोटी लड़की की जान चली गई। एक घायल व्यक्ति जिसे ले जाया गया अस्पताल ले जाने पर उनकी भी मौत हो गई है। यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी है।”
जानकारी के मुताबिक हादसा आज रविवार सुबह करीब 5 बजे हुआ। डोली वाली कार (बारातियों की कार) अबोहर की तरफ से आ रही थी। कार सवार लुधियाना के पास बद्दोवाल शादी में शामिल होने जा रहे थे। तभी लुधियाना-फिरोजपुर मेन रोड पर अजीतवाल के पास उनकी कार सड़क पर खड़े पराली से भरे ट्राला से सीधा जा टकराई।
हादसे में दूल्हे समेत 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में दूल्हा सुखबिंदर सिंह, अंग्रेज सिंह और चार साल के बच्ची अर्शदीप की मौत हुई है। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्राला चालक के खिलाफ केस दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की है।