national-monsoon-2022-forecast-set-to-arrive-early-onset-over-andaman-on-may-15-know-details-here
File Photo

    Loading

    नई दिल्ली: इस बार देश में मानसून समय से पहले आना शुरू हो गया है, कुछ क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश भी हुई है। लेकिन कुछ इलाकों में अब भी गर्म हवाओं के साथ लू चल रहा हैं। बात करें पूर्वोत्तर  में पहुंची दक्षिण-पश्चिम मानसून (South-West Monsoon) की तो यह मानसून पश्चिम बंगाल (West Bengal) तक पहुंच चुका है। आने वाले अगले कुछ ही समय में मानसून के पूरे पूर्वोत्तर भारत में पहुंचने की संभावना है। बता दें, कि भले ही इस बार मानसून समय से पहले हो लेकिन अब भी कुछ इलाकों में गर्मी से हाल बेहाल है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली एनसीआर, दक्षिण हरियाणा, राजस्थान, दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश, महारष्ट्र के विदर्भ,मध्य प्रदेश सहित कुछ अन्य हिस्सों में लू चलने की संभावना बनी हुई है। जिसके लिए मौसम विभाग (IMD) ने अलर्ट भी जारी किया है। बीते दिनों में राजस्थान, विदर्भ सहित कुछ अन्य इलाकों में लू का असर देखा गया था। हालांकि समय से पहले मानूसन आने से जल्द ही गर्मी से पूरे देश को राहत मिलने की संभावना है ।

    बंगाल की खाड़ी में दक्षिण-पश्चिम मानसून पहुंचने के साथ ही बंगाल के कई जिलों, असम, नागालैंड, पूर्वोत्तर के मेघालय, सिक्किम, मणिपुर राज्यों में भी भारी वर्षात शुरू चुकी है। मौसम विभाग ने लगभग 5 दिनों तक इन इलाकों के जम कर वर्षात होने की संभावना जताई है। पश्चिम बंगाल के कोलकाता (Kolkata) में औसतन 7 और 8 जून को पहुंचने वाला मानसून 3 से 4 दिन पहले ही पहुंच गया है ।

    मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, भले ही पूर्वोत्तर राज्यों में मानसून पहुंच चुका है और भारी की संभावना है, लेकिन दिल्ली वालों को गर्मी से राहत के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। बता दें, दिल्ली में आम तौर पर 27 जून के आस-पास मानसून पहुंच जाता है। दक्षिण-पश्चिम मानसून पश्चिमी यूपी और हरियाणा से होते हुए दिल्ली में घनघोर घटा के साथ वर्षात लाता है। लेकिन इस बार दिल्ली वालों की यह खुशखबरी 24-25 जून को ही मिल सकती है। समय से पहले ही अच्छी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। बैरहाल मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम बंगाल, उत्तरी ओडिशा के तटीय हिस्से के साथ ही गंगा के मैदानी भाग पर चक्रवाती परिसंचरण बनने और बंगाल की खाड़ी से पूर्वोत्तर भारत की ओर तेज दक्षिण-पश्चिमी हवाएं चलने के कारण अगले 5 दिन में पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश होने के आसार प्रबल हो गए हैं।