Cheetah
File Photo: PTI

Loading

नई दिल्ली/भोपाल. अफ्रीका से लाए गए चीतों में से आज मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में एक और चीते की मौत हो गयी है। मामले पर आज  प्रधान मुख्य वन संरक्षकअसीम श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि, कूनो राष्ट्रीय उद्यान में एक और चीते की मौत हो गई है।जानकारी के मुताबिक कूनो राष्ट्रीय उद्यान में आज सुबह मादा चीता ‘धात्री’ मृत पाई गई। मौत के मामले का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। गौरतलब है कि, इस तरह से पार्क में मरने वाले चीतों की संख्या 9 हो गई है। 

गौरतलब है कि, बीते जुलाई महीने के मध्य में, नर चीता सूरज की मध्यप्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान (KNP) में मौत हो गई थी। वन अधिकारियों ने यह जानकारी दी थी । इस साल मार्च से श्योपुर जिले के पार्क में मरने वाले चीतों की संख्या 9हो गई है। वहीं इसके पहले तीन दिन पहले ही पार्क में अफ्रीका से लाए गए नर चीते तेजस की मौत हो गयी थी।

वहीं बीते 11 जुलाई को भी मध्य प्रदेश के कुनो राष्ट्रीय उद्यान (KNP) में एक और नर चीते की मौत हो गई थी। नर चीता तेजस मॉनिटरिंग टीम को घायल अवस्था में मिला था। इसके बाद उसका इलाज किया गया था लेकिन उसे बाद भी उसकी जान नहीं बच पाई थी। तेजस की मौत के बाद कूनो नेशनल पार्क में 4 चीते और 3 शावक ही बचे थे। वहीं अब एक और चीते की मौत हो गई है।