नारी शक्ति : भारत की सबसे अमीर 5 महिलाएं, जिनका देश के विकास में रहा अहम योगदान

    Loading

    नई दिल्ली : नारी शक्ति का जीतना गुणगान किया जाए कम है। घर हो, समाज हो या फिर देश हो विकास की मुख्यधारा नारी से ही जुड़ी है। हमारे देश में 50 प्रतिशत आबादी महिलाओं की है। साथ ही देश के विकास में भी महिलाओं का उतना ही योगदान है, जितना पुरुषों का रहा है। आज हम आपको ऐसे ही महिलाओं से मिला रहे है जो नारी शक्ति का उदाहरण पेश करती है। चलिए जानते है देश के सबसे अमीर महिलाओं के बारे में…..  

    फोर्ब्स की लिस्ट जारी 

    आपको बता कि भारत की प्रतिष्ठित पत्रिका ने एक फोर्ब्स की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में देश सबसे अमीर लोगों की सूची है। सूची में पहले नंबर पर मुकेश अंबानी है, तो दूसरे नंबर पर गौतम अडानी है। लेकिन इसमें हमारे देश की महिलाएं भी शामिल है। मिलते है देश के सबसे अमीर 5 महिलाओं   से जिन्होंने देश के बाकी महिलाओं के लिए एक आदर्श स्थापित किया है। 

    1. सावित्री जिंदल

    आपको बता दें कि इस लिस्ट में सबसे नंबर 1 पर सावित्री जिंदल का नाम है। सावित्री जिंदल यह ओपी जिंदल ग्रुप की चेयरपर्सन हैं। ये भारत की सबसे अमीर महिला हैं। वर्तमान में इनकी कुल संपत्ति 18 अरब डॉलर के आस पास है। ये हम सब के लिए एक आदर्श है।

    2. विनोद राय गुप्ता

    फोर्ब्स लिस्ट में दूसरे नंबर पर विनोद राय गुप्ता का नाम है। ये इलेक्ट्रिक बनाने वाली जानी मानी कंपनी हैवेल्स इंडिया की सह संस्थापक हैं। इनकी कुल संपत्ति  7.6 अरब डॉलर है।

    3. लीना तिवारी

    मिलये लीना तिवारी से। इनका नाम फोर्ब्स की लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। इनकी वर्तमान में कुल संपत्ति 4.4 अरब डॉलर है। ये फार्मा कंपनी यूएसवी इंडिया की चेयरपर्सन हैं।

    4. दिव्या गोकुलनाथ

    इस लिस्ट में चौथे स्थान पर ऑनलाइन क्लास बायजूज की को-फाउंडर दिव्या गोकुलनाथ का नाम है। इस साल उनकी नेट वर्थ 4.05 अरब डॉलर है, जो 2020 में 3.05 अरब डॉलर थी। सशक्त नारी के रूप में आज यह देश का नाम रोशन कर रही है।

    5. किरण मजूमदार शॉ

    फोर्ब्स के इस लिस्ट में 5वां नाम बायोकॉन की फाउंडर किरण मजूमदार शॉ का है। इस लिस्ट में गौर करने वाली बात है कि उनकी संपत्ति घटी है। पिछले साल उनकी संपत्ति 4.6 अरब डॉलर थी, जो अब घटकर 3.9 अरब डॉलर हो गई है।