BSF
File Pic

Loading

नई दिल्ली: जम्मू (Jammu) से मिली बड़ी खबर के अनुसार यहां के अरनिया (Arnia) और आर एस पुरा सेक्टर में इंटरनेशनल बॉर्डर पर बीते 26 अक्टूबर की रात 8 बजे पाकिस्तानी रेंजर्स ने जमकर गोलीबारी की। इस गोलीबारी में BSF का एक जवान और 4 नागरिक घायल हो गए बताए जा रहे हैं।

इस बाबत BSF ने न्यूज एजेंसी PTI को जानकारी दी कि  कि पाक रेंजर्स ने भारत की पांच चौकियों पर फायरिंग की। सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान रेंजर्स ने यहां के रिहायशी इलाकों में मोर्टार के गोले भी दागे। गौरतलब है कि पाकिस्तान की तरफ से बीते 26 अक्टूबर को गोलीबारी तब हुई, जब दिन में कश्मीर के कुपवाड़ा में LoC के पास सुरक्षाबलों ने लश्कर के 5 आतंकी को ढेर किया था। सुरक्षाबलों को मौके से 5 AK सीरीज की राइफल के अलावा भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया था।

इधर इंटरनेशनल बॉर्डर पर पाकिस्तानी गोलीबारी से  घायल जवान को विशेष इलाज के लिए जम्मू के GMC अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल गोलीबारी रुक-रुक कर जारी है। इधर जम्मू के अरनिया में एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा, “रात 8 बजे के बाद बहुत ज्यादा गोलीबारी हुई।।।सभी लोग अपने घरों में बंद हैं। ऐसी घटना 2-3 साल बाद हुई है।” एक अन्य स्थानीय महिला ने कहा, “रात 8 बजे से गोलीबारी शुरू हुई। बहुत ज्यादा गोलीबारी हुई। ऐसी घटना 4-5 साल बाद हुई।सभी लोग अपने घरों के अंदर हैं।”

जानकारी दें कि बीते 10 दिनों में पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर उल्लंघन की यह लगातार दूसरी घटना है। इससे पहले बीते 17 अक्टूबर को भी पाकिस्तानी रेंजर्स ने अरनिया सेक्टर में बेवजह गोलीबारी की थी। जिसमें तब BSF के 2 जवान घायल हो गए थे। देस्खा जाए तो 25 फरवरी 2021 के बाद से ही पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के अलावा कई अन्य क्षेत्रों में सीजफायर का लगातार उल्लंघन कर रहा है।