पंडित नेहरू को इस अंदाज में वरुण गांधी ने किया याद, आज मनाया जा रहा है बाल दिवस

Loading

नई दिल्ली: देश की आज़ादी में जिनका बहुमोल योगदान रहा ऐसे राजनेता पंडित जवाहरलाल नेहरू का आज जन्मदिन (Pandit Jawaharlal Nehru’s birth anniversary) है। इस खास दिन पर हर साल देश में बाल दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर उन्हें कांग्रेस पार्टी (Congress Party) सहित देश के सभी बड़े नेताओं ने याद किया है और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। 

देश के पहले प्रधानमंत्री नेहरू का जन्म 1889 में हुआ था और वह कांग्रेस के एक प्रमुख नेता व स्वतंत्रता सेनानी थे। उनका 1964 में प्रधानमंत्री पद पर रहने के दौरान निधन हो गया था। नेहरू के नाम भारत के प्रधानमंत्री के तौर पर सबसे लंबे समय तक काम करने का रिकॉर्ड दर्ज है।

वरुण ने नेहरू को बताया ‘राष्ट्रनायक’

दादा नेहरू को याद करते हुए पोते वरुण गांधी ने एक ट्विटर पर एक पोस्ट किया है और नेहरू को ‘राष्ट्रनायक’ कहा है। चाचा नेहरू को याद करते हुए वरुण गांधी ने एक्स पर लिखा, ”आधुनिक भारत की सामाजिक एवं आर्थिक नींव रखने वाले पंडित जवाहर लाल नेहरू को उनकी जन्म जयंती पर सादर नमन।राष्ट्रीय आंदोलन की परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए लोकतंत्र, समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता के संगम से एक सर्वसमावेशी समाज का संदेश देने वाले नेहरू जी सही मायने में ‘राष्ट्रनायक’ हैं।”

PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि

नेहरू को याद करते हुए मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “हमारे पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि।” नेहरू की जयंती को बाल दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।

कांग्रेस पार्टी ने नेहरू को किया याद 

आज नेहरू के ज्मंदिन के अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे और CPP चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी ने शांतिवन पहुंचकर प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।