sachin-ambani-and-jackie

    Loading

    नयी दिल्ली. एक बड़ी खबर के अनुसार दुनिया भर की 14 कंपनियों से मिले लगभग एक करोड़ 20 लाख दस्तावेजों की पड़ताल से भारत सहित 91 देशों एवं क्षेत्रों के सैकड़ों नेताओं, अरबपतियों, हस्तियों, धार्मिक नेताओं और नशीले पदार्थों के कारोबार में शामिल लोगों के गुप्त निवेशों का भी अब खुलासा हुआ है। हैरानी इस बात की है कि इसमें 300 से अधिक भारतीयों का नाम शामिल है। 

    कौन कौन है शामिल 

    इधर इंटरनेशनल कंसोर्टियम ऑफ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट (ICIJ) के पेंडोरा पेपर्स (Pandora Papers) के खुलासे ने अब भयंकर खलबली मचा रखी है। पेंडोरा पेपर्स लीक (Pandora Papers Leaks) में भारतीय क्रिकेट के मास्टर ब्लास्टर कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) का नाम भी सामने आया है। उनके बाद अब अनिल अंबानी (Anil Ambani), विनोद अडानी (Vinod Adani), जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff), किरण मजूमदार शॉ (Kiran Mazumdar-Shaw), नीरा राडिया (Niira Radia), और (Satish Sharma) समेत कई भारतीयों के नाम भी अब सामने आए हैं।

    वहीं पेंडोरा पेपर्स लीक में करीब 380 भारतीयों के नाम शामिल होने का दावा है। इसमें सचिन तेंदुलकर का नाम भी है। लेकिन इस बारे में तेंदुलकर के वकील का कहना है कि उनका निवेश वैध है और इसके बारे में टैक्स अधिकारियों को जानकारी है। वहीं, अघोषित विदेश संपत्ति रखने के आरोप में अनिल अंबानी और किरन मजूमदार शॉ का भी नाम है। इस लिस्ट में भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी (Nirav Modi) का नाम भी प्रमुखता से शामिल है।

    क्या है पेंडोरा पेपर्स लीक मामला 

    दरअसल पनामा पेपर्स मामले में कई खुलासे के बाद अब पेंडोरा पेपर्स के नाम से लीक हुए लाखों दस्तावेजों में भारत समेत 91 देशों के मौजूदा और पूर्व नेताओं, अधिकारियों और मशहूर हस्तियों के वित्तीय राज उजागर किए गए हैं। इसे ‘इंटरनेशनल कंसोर्टियम ऑफ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट्स’ ने जारी किया है। इसमें 117 देशों के 150 मीडिया संस्थानों के 600 पत्रकारों की मदद से तैयार इस रिपोर्ट को ‘पंडोरा पेपर्स’ (भानुमति के पिटारे से निकले दस्तावेज) करार दिया जा रहा है। अब तक सामने आए पेंडोरा पेपर्स के भारतीयों की सूची में अनिल अंबानी, विनोद अडाणी, जैकी श्रॉफ, किरण मजूमदार-शॉ, नीरा राडिया, सचिन तेंदुलकर और सतीश शर्मा शामिल हैं।

    मामले में इन बड़ी हस्तियों के भी नाम

    • जॉर्डन के शाह।
    • यूक्रेन, केन्या और इक्वाडोर के राष्ट्रपति।
    • चेक गणराज्य के प्रधानमंत्री।
    • ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर।
    • रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के “गैर-आधिकारिक प्रचार मंत्री।
    • रूस, अमेरिका, तुर्की और अन्य देशों के 130 से अधिक अरबपति
    • 700 से ज्यादा पाकिस्तानियों के नाम, पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान, वित्त मंत्री शौकत तारी, जल संसाधन मंत्री मूनिस इलाही, फैसल वावदा, उद्योग मंत्री खुसरो बख्तियार और कई अन्य शामिल।
    • सिंगिंग स्टार शकीरा और सुपरमॉडल क्लाउडिया शिफर।

    अब इन पेंडोरा पेपर्स के सामने आने के बाद 91 देशों में हलचल तो पैदा हो गई है। इस लिस्ट में दुनियाभर के राजनेताओं और हस्तियों पर दूसरे देशों में छिपाकर संपत्ति बनाने का आरोप लगाया है। हालांकि इनमें से कई अमीर भारतीयों ने कुछ गलत करने के आरोपों को जैसे सिरे से खारिज किया है। वहीं अब CBDT के आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा, पेंडोरा पेपर्स’ से संबंधित मामलों की जांच की जाएगी।