accident
(सड़क हादसा ) FILE PHOTO

Loading

नई दिल्ली.  हरियाणा (Haryana) से मिली बड़ी खबर के अनुसार, यहां पानीपत (Panipat) में आज यानी शुक्रवार सुबह GT रोड पर श्रद्धालुओं की भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी है। इस टक्कर के बाद ट्रॉली रोड पर ही पलट गई। जिससे 3 महिला श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 16 श्रद्धालु घायल हो गए।

इस हादसे के बाद जीटी रोड पर जाम की स्थिति बन गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने जैसे तैसे घायल व मृतकों को सिविल अस्पताल पहुंचाने के साथ ही यातायात को फिर बहाल करवाया।

आज सुबह करीब 5 बजे का हादसा

जानकारी के अनुसार हादसा आज यानी शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे के करीब का है। मिली अपडेट के अनुसार सभी श्रद्धालु श्री श्याम बाबा के दर्शन कर चुलकाना धाम से वापस अपने घरों की तरफ जा रहे थे। वह ये सभी एक ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार थे। इस बीच पानीपत में गांव झट्टीपुर के पास एक अज्ञात वाहन ने इस श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित हो गई और सड़क पर पलट गई। रास्ते के राहगीरों ने इसकी सूचना तुरंत 112 को दी।

मृतकों की पहचान अब तक नहीं 

खबर मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहगीरों की मदद से इस ट्रॉली को सीधा किया। वहीं एंबुलेंस की मदद से घायलों को जैसे तैसे सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस का मामले पर कहना है कि, इस हादसे में 3 श्रद्धालुओं की मौतहो गई। जिनकी अब तक पहचान नहीं हुई है।