hardeep

Loading

नई दिल्ली. जहां एक तरफ पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की कीमत, राजनीति से लेकर आम आदमी की जिंदगी तक कमोबेश रोज ही असर डालता है।  वहीं देश में आज पेट्रोल-डीजल की कीमत भले ही बदली ना हो।  वहीं फिलहाल पेट्रोल 100 रुपये तो डीजल करीब-करीब 90 रुपये प्रति लीटर के आसपास बिक रहा है। 

क्या कहा हरदीप सिंह पुरी ने

लेकिन अब शायद पेट्रोल-डीजल के दाम जल्द ही घट जाएं।  जी हां, बीते शनिवार को मोदी सरकार में पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) ने कहा कि तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल के दाम घटाने पर विचार कर सकती हैं, अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम स्थिर बने रहें।  इतना ही नहीं ये इस पर भी निर्भर करेगा कि तेल कंपनियों का प्रदर्शन कैसा रहता है।  अगर ये कंपनियां अगली तिमाही में बेहतर करती हैं, तब ये दाम कटौती पर फैसला लेने में सक्षम होंगी। 

क्या है संभावना 

ऐसा भी कहा जा रहा है कि, अगर अगली एक तिमाही इन कंपनियों के लिए अच्छी रहती है तो दाम में कटौती की पूरी संभावना है। इसके साथ ही जानकारों का मानना है कि FY2024 की दूसरी तिमाही में क्रूड का भाव नरम रह सकता है। 

हालांकि वहीं पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इसी के साथ ये भी साफ कर दिया कि वह पेट्रोल-डीजल के दाम में कटौती को लेकर फिलहाल कोई ऐलान नहीं कर सकते हैं।  ये देखना होगा कि आगे क्या होता है और क्या किया जा सकता है।  

क्या आनेवाले चुनाव के मद्देनजर होगा ऐसा 

देखा जाए तो देश में आने वाले 2024 के आम चुनाव से पहले हरदीप सिंह पुरी के इस बयान के कई राजनीतिक मायने भी हैं। वैसे भी तो प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस महंगाई, पेट्रोल-डीजल के दाम इत्यादि को लेकर मोदी सरकार पर लगातार ही हमलावर है।  ऐसे में केंद्र सरकार के मंत्री पुरी के इस बयान को पेट्रोल-डीजल के प्राइस में कटौती के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। 

 

बीते 13 महीने से नहीं बदला पेट्रोल और डीजल का भाव

गौरतलब है कि, पेट्रोल और डीजल का भाव बीते 13 महीने से नहीं बदला है। वहीं आखिरी बार 22 मई 2022 को कीमत में कटौती की गई थी। क्रूड में इस आनेवाली नरमी के कारण ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के पास कीमत घटाने की जगह बन सकती है, जिसका अब सीधा फायदा आम जनता को हो सकता है। इसी के कारण माना जा रहा है कि अगले कुछ महीनों में पेट्रोल और डीजल का भाव घट सकता है।