Pornography Case
File

    Loading

    मुंबई: राज कुंद्रा (Raj Kundra) से जुड़े पोर्नोग्राफी (Pornography) मामले में अभिनेत्री-मॉडल शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) ने शिकायत दी है। शर्लिन चोपड़ा ने 14 अक्टूबर को शिकायत दे कर राज कुंद्रा और उनकी पत्नी अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Actress Shilpa Shetty) के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। अपनी शिकायत में शर्लिन चोपड़ा ने कथित तौर पर अपने साथ धोखाधड़ी और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

    एएनआई के अनुसार, शर्लिन ने कहा, “मैंने राज कुंद्रा के खिलाफ यौन उत्पीड़न, धोखाधड़ी और धमकी देने के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए शिकायत दर्ज कराई है।” बता दें कि, मुंबई पुलिस ने पोर्नोग्राफी केस में राज कुंद्रा को अरेस्ट किया था। पुलिस ने कहा था कि, कुंद्रा के खिलाफ पर्याप्त सबूत इकट्ठा करने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने शर्लिन चोपड़ा से भी पूछताछ की थी।

    दरअसल मामले में शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) ने राज कुंद्रा पर कई गंभीर आरोप लगाया हैं। जिसके बाद राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी ने शर्लिन के खिलाफ मानहानि का मुकदमा करने की बात कही है। राज कुंद्रा के वकील ने हाल ही में कहा था कि, शर्लिन चोपड़ा को जो भी करना है वो सब कानून के दायरे में होना चाहिए। ऐसे में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर के मेरे क्लाइंट को बदनाम करने की साजिश कर रहीं हैं, जो भी बात शर्लिन पब्लिकली बोलेंगी उनके खिलाफ वो सब कोर्ट में उनके खिलाफ बतौर सबूत पेश किया जाएगा। उनके खिलाफ सिविल और क्रिमिनल प्रोसीडिंग के तहत मामले दर्ज करवाए जाएंगे।

    मुंबई की एक अदालत ने पोर्नोग्राफी मामले में राज कुंद्रा को गिरफ्तारी के कई दिनों बाद जमानत दे दी थी। गौरतलब है कि राज कुंद्रा पर पोर्न फिल्मों बनाकर उन्हें विदेश में भेजने का भी आरोप है। उनका बिजनेस पार्टनर इन वीडियोज की एडिटिंग कराकर उन्हें ऐप्स के जरिए दर्शकों तक पहुंचाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वह इस बिजनेस से करोड़ों कमा चुके हैं।