Presidential polls Droupadi Murmu leads after first round of counting concludes
File Pic

    Loading

    नयी दिल्ली: राष्ट्रपति (Presidential Election) पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) सांसदों के 748 मतों में से 540 मत पाकर आगे चल रही हैं, जबकि विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) को 208 वोट मिले हैं। निर्वाचन अधिकारी पी. सी. मोदी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

    उन्होंने कहा कि 15 सांसदों के मत अमान्य पाए गए। अधिकारियों ने बताया कि इस राष्ट्रपति चुनाव में प्रत्येक सांसद के मत का मूल्य 700 है और मुर्मू को मिले कुल मतों का मूल्य 5,23,600 है, जो कि सांसदों के कुल वैध मतों का 72.19 प्रतिशत है, यह उनके पक्ष में ‘क्रॉस वोटिंग’ किए जाने का संकेत देता है।

    दूसरी ओर, सिन्हा के कुल मतों का मूल्य 1,45,600 था, जो कुल वैध मतों का 27.81 प्रतिशत है। अधिकारियों ने बताया कि मतगणना के दूसरे दौर में विधायकों के मतों की गिनती शुरू हो गई है। (एजेंसी)