rahul-gandhi
Pic: Rahul Gandhi

    Loading

    नई दिल्ली. एक बड़ी खबर के अनुसार अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने भारत की तुलना पाकिस्तान (Pakistan) से की है। इतना ही नहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने यह भी कहा है कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) किसी की भी सुनते नहीं हैं। उन्होंने कहा कि, आज भारत का लोकतंत्र खतरे में हैं क्योंकि संवैधानिक संस्थाओं पर लगातार तेज हमले किये रहे हैं।

    PM मोदी को लेकर कही ये बड़ी बात 

    आज लंदन में राहुल गांधी का एक बयान सामने आया है, जहां उन्होंने भारत की तुलना पाकिस्तान के अलावा श्रीलंका से भी करते हुए देश के प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर निशाना साधा है। दरअसल ‘आइडिया फॉर इंडिया’ कॉन्क्लेव में बयान देते हुए राहुल ने आज कहा कि भारत में मीडिया एक तरफ खड़ा होकर सिर्फ PM modi का काम कर रहा है। 

    BJP ओर मोदी ने छिड़का पूरे देश में केरोसीन

    इतना ही नहीं राहुल गांधी ने PM मोदी का जमकर विरोध करते हुए कहा कि, “BJP ने आज पूरे देश में केरोसीन फैला दिया है। वहीं इस बार तो राज्यों की शक्तियां कम करने के लिए ED और CBI का जमकर इस्तेमाल हो रहा है। भारत की आवाज को एक विचारधारा ने कुचल दिया है। अब ये एक राष्ट्रीय वैचारिक लड़ाई है।”

    भारत चीन तनाव पर दिया यह बड़ा बयान

    राहुल गांधी ने आहे यह भी कहा कि, फिलहाल देश की मीडिया फिलहाल निष्पक्ष नहीं है वो भी एक किनारे खड़े होकर जैसे एकतरफा माहौल बना रही है। वहीं चीन के साथ भारत के तनाव पर राहुल गांधी का कहना था कि, “लद्दाख में फिलहाल यूक्रेन जैसे हालात हैं। चीन अपने बॉर्डर पर विकास कर रहा है, लेकिन हमारे प्रधानमंत्री चीन का नाम तक नहीं लेते हैं। 

    BJP का पलटवार 

    उधर राहुल गांधी के इन बयानों को अब BJP ने देश की जनता का अपमान बताते हुए कहा है कि, राहुल ने विदेश जाकर हमारे देश को आज नीचा दिखाया है, हम इसकी भरसक निंदा करते हैं।