Rahul Gandhi

    Loading

    वायनाड. कांग्रेस (Congress) के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने शनिवार को एक घायल व्यक्ति को अपने काफिला में शामिल एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाने में मदद की। यह व्यक्ति मोटरसाइकिल की टक्कर से घायल हो गया था।

    जानकारी के मुताबिक अपने केरल (Kerala) दौरे के दौरान राहुल गांधी निलंबूर (Nilambur) की ओर जा रहे थे। जहां वह ठहरे हुए हैं। इस दौरान उन्होंने रास्ते में देखा कि मोटरसाइकिल की टक्कर से एक व्यक्ति घायल हो गया है। यह देखकर राहुल गांधी उसकी मदद के लिए पहुंचे। उन्होंने पहले उस व्यक्ति को प्राथमिक उपचार उपचार दिया।

    इसके उपरांत उन्होंने अपने काफिला में शामिल एंबुलेंस से घायल व्यक्ति को अस्पताल भी पहुंचाया। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक अबू बकर नामक यह व्यक्ति इस समय न्यू लाइफ अस्पताल ममबाद में भर्ती है। वह खतरे से बाहर है। डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।