sahil-verma

Loading

नई दिल्ली: एक बड़ी खबर के अनुसार भारतीय नौसेना (Indian Navy) के जहाज से एक नौसैनिक के लापता होने की सूचना है। इस नौसैनिक की पहचान सीमैन II रैंक के साहिल वर्मा (Sahil Verma) के रूप में हुई है। बताया गया है कि, वे बीते 6 दिन, यानी 27 फरवरी से लापता हैं। यह भी बता दें कि, साहिल जम्मू के रहने वाले हैं। वे साल 2022 में भारतीय नौसेना में शामिल हुए थे।

इस बाबत भारतीय नौसेना के पश्चिमी नौसेना कमान ने बीते शनिवार 2 मार्च को घटना की जानकारी दी। इस बाबत नौसेना ने बताया कि साहिल की तलाश के लिए जहाजों और विमानों के साथ बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया जा चूका है। नौसेना बोर्ड ऑफ इंक्वायरी को मामले की जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं।

मामले पर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, सीमैन साहिल जिस शिप से लापता हुए हैं, वह 25 फरवरी को कोच्चि से रवाना हुई थी। वहीं साहिल को भी आखिरी बार बीते 25 फरवरी को शिप पर देखा गया था। उनके लापता होने की परिस्थितियां अभी भी स्पष्ट नहीं है। मामले पर जांच जारी है।