हिसार: हरियाणा (Hisar) के हिसार (Haryana) में रविवार को दिल दहला देने वाली घटना हुई। एक वैज्ञानिक ने अपनी 8 साल की बेटी का गला काटकर उसकी हत्या की दी। इसके बाद उसने खुद आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
मनोचिकित्सक से वैज्ञानिक का चल रहा था इलाज
हिसार के SSP राजेश मोहन ने बताया कि जांच के लिए मोबाइल फोरेंसिक साइंस यूनिट को बुलाया गया है। हम सभी से पूछताछ कर रहे हैं- आस-पास के लोगों के साथ-साथ मृतक के परिवार से भी पूछताछ की जा रही है। उनके सहकर्मियों के मुताबिक, उनका एक मनोचिकित्सक से इलाज चल रहा था। हमें बताया जा रहा है कि उन्हें डिप्रेशन था। सटीक चिकित्सीय स्थिति का पता लगाने के लिए हम उनके डॉक्टर से भी बात करेंगे।
#WATCH हरियाणा: 10 मार्च को हिसार में एक वैज्ञानिक ने अपनी 8 वर्षीय बेटी का गला काटकर उसकी हत्या करने के बाद कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। जांच जारी है। pic.twitter.com/nOVA8ZYz4f
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 11, 2024
जारी है जांच
घटना के बारे में अभी सटीक जानकारी नहीं हो पाई है। पिता ने क्यों बेटी का कत्ल किया। फिर उसने आत्महत्या क्यों की। जब ये वारदात हुआ तो परिवार वाले कहां थे। क्या वैज्ञानिक ने इसके पहले भी अपनी बेटी को या फिर घर के दूसरे सदस्यों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की थी। या फिर इस घटना के पीछे कोई और वजह है। अगर कोई और वजह है तो यह वजह क्या हो सकती है। इन सभी पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है।