(Image-Twitter-@narendramodi)
(Image-Twitter-@narendramodi)

    Loading

    नई दिल्ली: जननयोग आश्रम के श्री सिद्धेश्वर स्वामी, जो कर्नाटक और सीमावर्ती क्षेत्रों में चलते फिरते देव के नाम से प्रसिद्ध थे,उनका कल 2 जानेवारी सोमवार को निधन हो गया। आपको बता दें कि सिद्धेश्वर स्वामी 81 साल के थे लेकिन पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। स्वामी अपने भक्तों के बीच ‘चलते भगवान’ के रूप में लोकप्रिय थे। सिद्धेश्वर स्वामी के निधन की जानकारी विजयपुरा के उपायुक्त विजय महंतेश धनमनवा ने दी है। 

    आज होगा अंतिम संस्कार 

    उन्होंने कहा कि स्वामी ने सोमवार को आश्रम में अंतिम सांस ली। साथ ही कर्नाटक सरकार की अधिसूचना के अनुसार, यह कहा गया कि सिद्धेश्वर स्वामी का अंतिम संस्कार किया जाएगा। कर्नाटक सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, अंतिम संस्कार आज यानी 03 जानेवारी मंगलवार शाम 5 बजे किया जाएगा।

    पद्मश्री अवॉर्ड लेने से इनकार

    कुछ बातें इतनी असामान्य होती है जो लोगों के जेहन में रह जाती है। जी हां सिद्धेश्वर स्वामी भी कुछ ऐसे ही व्यक्तित्व थे, दरअसल वे 5 साल पहले पुरे देश में सुर्ख़ियों में आये थे,जी हां सिद्धेश्वर स्वामी 5 साल पहले किसी बात को लेकर सुर्खियों में थे। दरअसल इसकी वजह ये थी कि उन्होंने पद्मश्री अवॉर्ड लेने से इनकार कर दिया था। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर इसकी जानकारी भी दी।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जताया शोक 

    सिद्धेश्वर स्वामी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश के अन्य नेताओं ने शोक व्यक्त किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया कि परम पावन श्री सिद्धेश्वर स्वामी जी को समाज के लिए उनकी अद्वितीय सेवा के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने दूसरों की भलाई के लिए अथक परिश्रम किया और उनके विद्वतापूर्ण उत्साह के लिए भी उनका सम्मान किया जाता था। पीएम मोदी ने कहा कि इस दुखद मौके पर मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं। 

     

    कर्नाटक के CM बसवराज बोम्मई ने दुख व्यक्त किया 

    कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने स्वामीजी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि ज्ञान योग आश्रम, विजयपुरा के श्री सिद्धेश्वर स्वामी जी के निधन के बारे में सुनकर उन्हें गहरा दुख हुआ है। उन्होंने अपने प्रवचनों के माध्यम से मानव जाति के उद्धार के लिए महान प्रयास किए हैं। उनकी सेवा अनूठी है। बोम्मई ने कहा कि स्वामीजी का जाना अपूरणीय क्षति है।

    (Image-Twitter)

    नेताओं ने जताया शोक 

    मैं उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। ईश्वर देशभर में उनके भक्तों को यह दुख सहने की शक्ति दे। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया, पूर्व मुख्यमंत्री कुमार स्वामी और अन्य नेताओं ने भी सिद्धेश्वर स्वामी के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए ट्वीट किया है।