truck
Pic: Social Media

    Loading

    नई दिल्ली. भारत-चीन सीमा यानी LAC के पास नॉर्थ सिक्कम में भारतीय सेना का ट्रक भयंकर सड़क हादसे का शिकार हो गया है। वहीं ख़बरों के अनुसार  इस हादसे में 16 जवानों शहीद हो गए हैं। ऐसा भी बताया जा रहा है कि, आज यानी शुक्रवार को अचानक ये ट्रक सड़क से फिसलकर खाई में गिर गया। इस हादसे में 16 जवानों शहीद हो गए जबकि 4 जवान घायल बताए जा रहे हैं। 

    मामले पर एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, घायलों को उत्तरी बंगाल के एक सैन्य अस्पताल में हवाई मार्ग से ले जाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार नॉर्थ सिक्कम में चत्तेन से थांगू जा रहे तीन वाहनों के काफिले में शामिल एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।

    वहीं अन्य मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह दुर्घटना राज्य की राजधानी गंगटोक से लगभग 130 किलोमीटर की दूरी पर स्थित लाचेन से लगभग 15 किलोमीटर दूर जेमा 3 में सुबह करीब 8 बजे हुई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस सड़क हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि, “उत्तरी सिक्किम में एक सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के जवानों की जान जाने से मुझे गहरा दुख हुआ। राष्ट्र उनकी सेवा और प्रतिबद्धता के लिए आतंरिक रूप से और हृदय से आभारी है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहन संवेदनाएं। जो लोग इस घटना में घायल हुए हैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की हम प्रार्थना कर रहे हैं।”