सोलापुर: नाबालिग लड़की से बलात्कार,10 आरोपी में से 5 गिरफ्तार

महाराष्ट्र, जहां हिंगनघाट दग्धा मामला से अभी भी महाराष्ट्र सदमें में है वही एक और स्त्री अत्याचार के खबर से समूचा राज्य फिर अचंभित है। खबर के अनुसार सोलापुर के विजापुरनका इलाके में एक नाबालिग कॉलेज

Loading

महाराष्ट्र, जहां हिंगनघाट दग्धा मामला से अभी भी महाराष्ट्र सदमें में है वही एक और स्त्री अत्याचार के खबर से समूचा राज्य फिर अचंभित है। खबर के अनुसार सोलापुर के विजापुरनका इलाके में एक नाबालिग कॉलेज छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया है। सुचना के अनुसार पुलिस ने इस मामले में दस लोगों को आरोपित किया गया है और पांच संदिग्धों की गिरफ्तारी भी हुई है। 

खबरों के अनुसार पीड़िता एक नाबालिग है और सोलापुर के एक कॉलेज में अध्यनरत है। कॉलेज में ही पढ़ रहे एक लड़के से उसके प्रेम सम्बन्घ बन गए। वहीं बालिका ने आरोप लगाया है कि उक्त लड़के के कुछ मित्रों ने शहर के विभिन्न इलाको में ले जाकर उसके साथ सम्बन्ध बनाये और किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित बालिका के अनुसार इस युवक के दोस्तों ने पिछले साल के जुलाई माह से ही उसके साथ दुर्व्यवहार कर रहे थे।
 
पुलिस के अनुसार पीड़ित लड़की उन्हें बीजापुर नाका पुलिस स्टेशन की सीमा पर असहाय रोती हुई मिली। वहीं जांच करने के बाद पीड़िता द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। उक्त आरोपियों की निशानदेही से अन्य और फरार आरोपियों के लिए पुलिस दस्ते खोज के लिए रवाना हो गए हैं। इनमे से ज्यादातर आरोपी रिक्शा चालक हैं। पुलिस ने फिलहाल पोस्को और एट्रोसिटी एक्ट की धारा 2 (डी) के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।