Sonia Gandhi
FILE- PHOTO

    Loading

    नई दिल्ली: कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) की तबीयत में सुधार होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। उसे इलाज के बाद डिस्चार्ज (discharge) कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार उन्हें फेफड़ों से संबंधित समस्या के चलते 04 जनवरी को सर गंगाराम अस्पताल (Sir Gangaram Hospital) में भर्ती कराना पड़ा था। अब अस्पताल ने उन्हें डिस्चार्ज कर दिया है।  

    सर गंगा राम अस्पताल के अध्यक्ष बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट, डॉ. अजय स्वरूप (Dr. Ajay Swaroop) ने बताया कि सोनिया गांधी को मंगलवार दोपहर लगभग 3 बजे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उनकी तबियत में सुधार के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।   

    बता दें कि सर गंगाराम अस्पताल की ओर से जारी बयान में कहा गया था कि वायरल श्वसन संक्रमण के बाद भर्ती कराया गया था। अस्पताल में सोनिया गांधी की हालत स्थिर थी और उनकी सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा था। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष 76 वर्षीय सोनिया गांधी को वायरल श्वसन संक्रमण के कारण गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में भर्ती कराने के समय सोनिया गांधी की पुत्री प्रियंका गांधी वाड्रा उनके साथ थीं।