इन देशों होली मनाने का अंदाज है निराला, जानिए होली के दिलचस्प नज़राने

    Loading

    भारतीय संस्कृति के प्रमुख त्यौहारों में से एक है रंगों का त्यौहार ‘होली’। यह त्यौहार पूरे देश में धूम-धाम एवं हर्षोल्लास से मनाया जाता है। होली न केवल भारत में, बल्कि विदेशों में भी मनाई जाती है, लेकिन कुछ अलग अंदाज में। आइए आज जानेंगे भारत के अलावा उन देशों के बारे में, जहां होली कुछ अलग ही अंदाज में मनाई जाती है।

    इटली

    होली की ही तरह इटली में फरवरी के महीने में ‘बैटल ऑफ़ द ऑरेंज’ नाम का फेस्टिवल मनाया जाता है। इसमें लोग एक दूसरे पर ऑरेंज फेंकते हैं। वहीं इटली में ‘टोमाटीना’ नाम का त्यौहार मनाया जाता है, जिसमें लोग एक दूसरे पर टमाटर फेंकते हैं। इस त्यौहार को मनाने देश विदेश से लोग स्पेन पहुंचते हैं।

    ऑस्ट्रेलिया

    स्पेन के टोमाटीना फेस्टिवल की तरह ऑस्ट्रेलिया में एक फेस्टिवल मनाया जाता है। इस फेस्टिवल में तरबूज काम में लिए जाते है। कई बार तो यहाँ तरबूज की नदी ही बहने लगती है। इस त्यौहार पर यहां अलग ही धूम होती है।

    साउथ कोरिया

    भारत की तरह दक्षिण कोरिया में ‘बोरियोंग मड फेस्टिवल’ मनाया जाता है। जुलाई माह में मनाए जाने वाले इस त्यौहार में लोग कीचड़ और मिटटी एक दूसरे पर डालते है। वहीँ ‘सोंगक्रन’ नाम एक और त्यौहार अप्रैल में मनाया जाता है, जिसमे लोग एक दूसरे पर ठंडा पानी डालते हैं।

    स्विट्जरलैंड मड फेस्टिवल

    स्विट्जरलैंड में पलीयो सबसे बड़ा ओपन एयर म्यूजिक फेस्टिवल है। इसमें छात्र एक दूसरे को कीचड़ में डुबोते हैं।

    एल्स इन्फारिनेट्स

    स्पेन के Ibi शहर में नागरिक हर साल एल्स इन्फारिनेट्स मनाते हैं, जहां लोग एक दूसरे पर पटाखे, आटा और अंडे फेंकते हैं। ये भी यहां की एक तरह की होली है, लेकिन रंगों वाली नहीं।

    म्यांमार

    हमारे पड़ोसी देश म्यांमार में होली के जैसा ही एक त्यौहार मनाया जाता हैं। जिसे ‘मेकांग’ या ‘थिंगयान’ कहा जाता हैं। इस त्यौहार पर लोग एक दूसरे पर रंग और पानी डालते हैं। यहां ऐसा माना जाता है कि, आपस में पानी डाल कर वे एक दूसरे के पाप धोते हैं। ये त्यौहार नववर्ष के शुभ अवसर पर मनाया जाता है।

    बैटल ऑफ वाइन

    हारो वाइन फेस्टिवल में उत्तरी स्पेन के ला रिओजा प्रान्त के हारो शहर में आयोजित किया जाता है। इसमें वाइन के पीने को लेकर प्रतियोगिताएं आयोजित होती हैं और इसके साथ बैटल ऑफ वाइन होता है जिसमें लोग एक दूसरे के ऊपर बाल्टी से वाइन फेंकते हैं।