Union Budget 2022: Finance Minister Nirmala Sitharaman will present Economic Survey 2021-2022 before the budget, watch live here
File

    Loading

    नई दिल्ली: संसद का बजट सत्र (Union Budget Session 2022) आज यानी सोमवार से शुरू हो चुका है। इस दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ramnath Kovind) ने अपने अभिभाषण के दौरान केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की सराहना की। उन्होंने देश की कोरोना वायरस (Corona Virus) के खिलाफ लड़ाई की सराहना करते हुए कहा कि, कोविड -19 से लड़ने की भारत की क्षमता इसके टीकाकरण कार्यक्रम में स्पष्ट थी। इसी के साथ अब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आर्थिक सर्वेक्षण यानी इकोनॉमिक सर्वे 2021-22 पेश करेंगी।

    यहां देखें इकोनॉमिक सर्वे 2021-22 लाइव – 

    आर्थिक सर्वेक्षण मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) के मार्गदर्शन में वित्त मंत्रालय द्वारा तैयार किया गया एक वार्षिक दस्तावेज है और यह वित्तीय वर्ष 2021-22 के दौरान देश भर में वार्षिक आर्थिक विकास का सारांश प्रदान करता है।

    सरकार ने डॉ. वी अनंत नागेश्वरन को नया सीईए नियुक्त किया है। उन्होंने केवी सुब्रमण्यम का स्थान लिया है। सुब्रमण्यम का तीन साल का कार्यकाल दिसंबर में समाप्त हुआ था। 

    यहां देखें डॉ वी अनंत नागेश्वरन की प्रेस कॉन्फ्रेंस लाइव 

    वित्त मंत्रालय ने ट्वीट करते हुए बताया कि, डॉ वी अनंत नागेश्वरन संसद में वित्त मंत्री द्वारा इकोनॉमिक सर्वे 2021-22 की प्रस्तुति के बाद नई दिल्ली में आज दोपहर 3:45 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे।