thane,palghar, rain
महाराष्ट्र में बेमौसम बारिश की चेतावनी (फाइल फोटो)

Loading

नई दिल्ली: देश में मानसून जल्द ही दस्तक देने वाली है। यानी देश में पड़ रही भीषण गर्मी से अब जल्द ही राहत भी मिल सकती है। गुरुवार को केरल में मानसून दस्तक दे सकता है, जिससे बारिश के आसार बनेंगे। हीटवेव की समस्या से थोड़ी राहत महसूस होगी।

मौसम विभाग के मुताबिक, दो जून को बंगाल की खाड़ी में मानसून ठहर गया था, जिससे भारत में मानसून के पहुंचने में देरी हो रही है। अब मानसून अनुकूल स्थिति से आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने कहा कि मानसून ने लक्षद्वीप और श्रीलंका पार कर लिया है।

दिल्ली में कैसा होगा मौसम?
राजधानी नई दिल्ली में बुधवार को तापमान 40 डिग्री पार रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि हाल-फिलहाल इसमें कमी आने के आसार नहीं हैं। बुधवार के लिए मौसम विभाग ने कहा था कि राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन इससे इतर दिन भर तेज धूप खिली रही। उन्होंने बताया कि आज भी धूप खिली रहेगी।

केरल कब पहुंचेगा मानसून?
मौसम विभाग ने बताया कि अगले 48 घंटे में केरल में मानसून पहुंच सकता है। केरल में मानसून के एक जून तक पहुंच जाता है, लेकिन इस साल एक सप्ताह से अधिक की देरी से आगे बढ़ रहा है।

पश्चिमी राज्यों में  हो सकती है आज हल्की बारिश
मौसम विभाग ने बताया कि देश के पश्चिमी राज्यों में आज हल्की बारिश हो सकती है। चक्रवात तूफान ‘बिपारजॉय’ काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने बताया कि चक्रवाती तूफान ‘बिपारजॉय’ अगले 12 घंटों के दौरान पूर्व-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पूर्व अरब सागर के ऊपर गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा।

UP समेत अन्य शहरों में कब होगी बारिश?
उत्तर भारत में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही है। बिहार, झारखंड, बंगाल और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले तीन-चार दिनों तक हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी।  हालांकि, चार पांच दिनों के बाद मौसम बदलने और बारिश होने की संभावना है।