kolkata
Pic: ANI

    Loading

    नई दिल्ली/कोलकाता.पश्चिम बंगाल (West Bengal) से आ रही एक बड़ी खबर के अनुसार, यहां की राजधानी कोलकाता (Kolkata) में बांग्लादेश हाई कमीशन (Bangladesh High Commission) के बाहर आज हुई फायरिंग में 2 लोगों की मौत हो गई। यह भी खबर मिली है कि, इस फायरिंग में पुलिसकर्मी की गोली से एक महिला की मौत हो गई। इसके बाद इस पुलिसकर्मी ने खुद को गोली मार ली। घटना के बाद आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। ऐसी खबर है कि, पुलिस कर्मी ने पहले उक्त महिला को गोली मारी और फिर खुद को भी शूट कर लिया। 

    अन्य मीडिया न्यूज़ के अनुसार एक चश्मदीद बे बताया कि, के मुताबिक हाई कमीशन के पास एक पुलिसकर्मी पहले मोड़ की तरफ गया। वहां से वापस आने के बाद पहले उसने मोड़ के पास फायरिंग की। वहीं उक्त चश्मदीद का कहना है कि, उस पुलिस वाले ने अंधाधुंध गोलियां चलाई।  इस फायरिंग में एक बाइक वाला किसी तरह बच गया। इसके बाद उस पुलिस वाले ने एक महिला को टारगेट कर गोली चलाई। गोली लगने से मौके पर ही महिला की मौत हो गई। वहीं इसके बाद पुलिसकर्मी ने खुद को भी गोली मार ली।

    वहीं इस गोलीबारी की घटना के बाद मौके पर भारी तादात में पुलिस फोर्स भी पहुँच गई है। फिलहाल मामले की जांच शुरू हो गई है। साथ ही गृहमंत्रालय ने भी इस मामले को अपना संज्ञान में लिया है और पश्चिम बंगाल सरकार से इस बाबत रिपोर्ट मांगी है।