Google
Pic Credit: Google

    Loading

    नई दिल्ली: गूगल (Google) के ऐप्स यूज करने वालों के लिए यह खबर बहुत महत्वपूर्ण है। यदि आप गूगल के शॉपिंग ऐप (Shopping App) का इस्तेमाल करते हैं तो जान लें, गूगल इसे जल्द ही बंद करने वाला है। इसमें iOS और Android दोनों तरह के ऑपरेटिंग सिस्टम शामिल हैं। Google शॉपिंग ऐप यूजर्स को इसके वेबसाइट पर रिडायरेक्ट कर रहा है। एक्सडीए डेवलपर्स (Xda Developers) के अनुसार Google के शॉपिंग ऐप के स्ट्रिंग में कई जगह sunset कोडवर्ड का यूज किया गया है।

    Google के स्पोक्सपर्सन ने बताया कि शॉपिंग ऐप केवल जून तक काम करेगा। कुछ हफ्तों के बाद गूगल इससे अपना सपोर्ट हटा लेगा। ऐप से जुड़ी फंक्शनलिटी, शॉपिंग टैब में उपलब्ध है।

    गूगल के स्पोक्सपर्सन के अनुसार, गूगल शॉपिंग टैब और गूगल सरफेस में लगातार बिल्डिंग फीचर्स देता रहेगा,जिसमें गूगल ऐप भी शामिल होगा। गूगल शॉपिंग साइट shopping.google.com शुरू रहेगी।

    जानकारी के मुताबिक, गूगल का एंड्रॉयड शॉपिंग ऐप रविवार तक काम कर रहा था। लेकिन, अचानक कई यूजर्स को इस ऐप पर ‘something went wrong’ का मैसेज दिखने लगा  था। वहीं यह ऐप यूजर्स ओपन नहीं कर पा रहे थे।