विशेष गाड़ी की सेवा में विस्तार

    Loading

    जलगांव. रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधाओं के लिए विशेष गाड़ी की सेवा में विस्तार जून तक किया है। अब विस्तारित गाड़ी की श्रृंखला में गाड़ी क्रमांक 02812 अप हटिया-लोकमान्य टिलक टर्मिनस (प्रत्येक शुक्रवार ) की सेवा को  2 अप्रैल 2021 से  25.06.2021 तक बढ़ाया गया है। गाड़ी क्रमांक  02811 डाउन लोकमान्य टिलक टर्मिनस-हटिया (प्रत्येक रविवार ) की सेवा को 04 अप्रैल 2021 से  27.06.2021 तक बढ़ाया गया है। गाड़ी क्रमांक  02102 अप हावडा -लोकमान्य टिलक टर्मिनस (प्रत्येक रविवार,गुरुवार) की सेवा को 04.04.2021 से  01.07.2021 तक बढ़ाया गया है। गाड़ी क्रमांक- 02101 डाउन लोकमान्य टिलक टर्मिनस- हावडा (प्रत्येक शुक्रवार, मंगलवार ) की सेवा को  02.04.2021 से  29.06.2021 तक बढ़ाया गया है। गाड़ी क्रमांक 02880 अप भुवनेश्वर-लोकमान्य टिलक टर्मिनस (प्रत्येक सोमवार, गुरुवार ) की सेवा को 01.04.2021 से  28.06.2021 तक बढ़ाया गया है। गाड़ी क्रमांक  02879 डाउन लोकमान्य टिलक टर्मिनस-भुवनेश्वर (प्रत्येक बुधवार, शनिवार ) की सेवा को  03.04.2021से  30.06.2021 तक बढ़ाया गया है।

    गाड़ी क्रमांक 02866 अप पुरी -लोकमान्य टिलक टर्मिनस (प्रत्येक मंगलवार ) की सेवा को  06.04.2021से  29.06.2021 तक बढ़ाया गया है। गाड़ी क्रमांक  02865 डाउन  लोकमान्य टिलक टर्मिनस-पुरी (प्रत्येक गुरुवार) की सेवा को  08.04.2021 से 01.07.2021 तक बढ़ाया गया है। गाड़ी क्रमांक  02857 अप विशाखापट्टनम-लोकमान्य टिलक टर्मिनस (प्रत्येक रविवार) की सेवा को  04.04.2021 से 27.06.2021 तक बढ़ाया गया है. गाड़ी क्रमांक 02858 डाउन लोकमान्य टिलक टर्मिनस-विशाखापट्टनम (प्रत्येक मंगलवार) की सेवा को 06.04.2021 से  29.06.2021 तक बढ़ाया गया है। गाड़ी क्रमांक 08501 अप विशाखापट्टनम-गांधीधाम (प्रत्येक गुरुवार) की सेवा को 01.04.2021 से  24.06.2021 तक बढ़ाया गया है। 

    आरक्षित टिकट पर ही यात्रा संभव

    गाड़ी क्रमांक 08502 डाउन गांधीधाम-विशाखापट्टनम (प्रत्येक रविवार) की सेवा को 04.04.2021 से  27.06.2021 तक बढ़ाया गया है। गाड़ी क्रमांक 02818 डाउन पुणे संतरागाची (प्रत्येक सोमवार) की सेवा को  05.04.2021 से 28.06.2021 तक बढ़ाया गया है। गाड़ी क्रमांक 02817 अप संतरागाची-पुणे (प्रत्येक शनिवार) की सेवा को 03.04.2021 से 28.06.2021 तक बढ़ाया गया है। गाड़ी क्रमांक 01033 डाउन पुणे दरभंगा (प्रत्येक बुधवार) की सेवा को 07.04.2021 से  30.06.2021 तक बढ़ाया गया है। यह पूरी तरह से आरक्षित सुपरफास्ट विशेष ट्रेन संख्या. 02811, 02818, 01033, 1407, 02107, 02165, 02031, 01079, 01115, 02135, 02879, 02865 और 02858 के लिए बुकिंग सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों पर और वेबसाइट www.irctc.co.in पर 18.3.2021 से आरंभ हो चुका है। विशेष ट्रेन का समय, हाल्ट और संरचना में कोई परिवर्तन नहीं है। इस विशेष ट्रेन के हाल्ट एवं विस्तृत समय के लिए  www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें। इन विशेष ट्रेनों में केवल कन्फर्म यात्रियों को ही यात्रा करने की अनुमति है।