जानें कौन से देश है , जहां भारतीय नागरिक बिना वीजा के ट्रेवल कर सकते हैं , बस साथ चाहिए पासपोर्ट

    Loading

    नई दिल्ली : जब भी हम विदेश यात्रा (foreign Travel) के बारे में सोचते है , तो हमें सबसे पहली चिंता वीजा (Visa) को लेकर होती है। आपको जानकर हैरानी होगी , लेकिन कई देश (Country) ऐसे भी हैं जहां आप बिना वीजा के यात्रा (Travel) कर सकते है। तो चलिए जानते है वो कौन से देश है ,जहां आप बिना वीजा के यात्रा कर सकते है। 

    1. नेपाल

     

     

     हिमालयों में बसा नेपाल अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यहा भारतीय नागरिक बिना वीजा के यात्रा कर सकते है। आसान यात्रा नियमों के कारण ही भारतीय पर्यटक अन्य देशों के  मुकाबले नेपाल की यात्रा करना अधिक पसंद करते है।

    2. कतर 

     

    मध्यपूर्व के देश कतर में भी भारत सहित कई देशों से आये पर्यटकों को बिना वीजा यात्रा करने की अनुमति (Travelling in Qatar) है। यहां की सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक खूबसूरती देखने लायक है। भारतीय पर्यटक के पास वीजा नहीं रहा फिर भी पासपोर्ट होना जरूरी हैं।

    3. मालदीव 

     

     
    बीच और समुद्री लहरों का मजा लेना है तो सबसे पहले हमे मालदीव इस देश की याद आती है। हर साल बड़ी संख्या में भारतीय यहां छुट्टियां मनाने आते है। यहा भारतीय पर्यटकों को 30 दिनों के लिए वीजा ऑन अराइवल ऑफर मिलता है। 

    4. भूटान 

     

     
    भारत के पड़ोसी देश भूटान जाने के लिए वीजा की कोई जरूरत  नहीं हैं। यहां पासपोर्ट या किसी अन्य आईडी की मदद से प्रवेश मिल जाता है। ये जगह भी यात्रा करने के लिए काफी पसंद की जाती हैं। 

    5. इंडोनेशिया 

     
    एशियाई देशों में इंडोनेशिया अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता हैं। ये देश भी भारतीयों को बिना वीजा यात्रा करने की अनुमति देता है।यहां आप 30 दिन तक बिना वीजा के घूम सकते हैं।

    6. मॉरीशस

     
    मॉरीशस भी भारतीयों को बिना वीजा के प्रवेश की अनुमति देता हैं। आप केवल अपने पासपोर्ट से इस देश कीयात्रा कर सकते है। यह बिना वीजा यात्रा करने की अवधि 90 दिनों तक है। 

    7. फिजी

     

     
    द्वीपीय देश फिजी दिखने में बेहद ही खूबसूरत हैं। नीले बीचों वाले इस देश का नजारा किसी जन्नत से कम नहीं है। यहां की यात्रा करने के लिए भारतीय पर्यटकों को वीजा की जरुरत नहीं है।