File Photo
File Photo

    Loading

    – सीमा कुमारी

    ग्लिसरीन ऐसा ब्यूटी प्रोडक्ट है। जिसका सालों से स्किन के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। चेहरे पर ग्लिसरीन और नींबू लगाना बहुत ही फायदेमंद होता है। इसे चेहरे पर लगाने से चेहरे का रूखापन कम होने के साथ चेहरा ग्लोइंग बनता है। अगर आप भी चेहरे पर मार्केट के प्रोडक्ट्स लगा कर थक गए है, तो चेहरे पर नींबू और ग्लिसरीन अवश्य लगाएं। ये चेहरे की कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। आइए जानें चेहरे पर ग्लिसरीन और नींबू लगाने के फायदों के बारे में।

    सामग्री

    स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए ग्लिसरीन और नींबू

    एक चम्मच- ग्लिसरीन

    1 से 2 बूंद- नींबू का रस

    1 चम्मच- गुलाब जल

    ऐसे करें चेहरे पर ग्लिसरीन और नींबू का इस्तेमाल

    चेहरे पर ग्लिसरीन और नींबू लगाने से चेहरे को ग्लोइंग बनाने में मदद मिलती है। चेहरे को ग्लोइंग बनाने के लिए एक चम्मच ग्लिसरीन में कुछ बूंदे नींबू और गुलाब जल की मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इसको सोने से आधे घंटे पहले लगाएं और फिर नॉर्मल पानी से वॉश कर लें। ये स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। ग्लिसरीन के इस्तेमाल से चेहरे माश्चराइज होती है। और स्किन ग्लोइंग बनती है।

    रात को सोने से पहले चेहरे पर ग्लिसरीन लगाने से मुंहासों के दाग धब्बे हटते है।

    ग्लिसरीन चेहरे को  गहराई से साफ करने में मदद करता है।

    ग्लिसरीन का इस्तेमाल चेहरे की टैनिंग के लिए भी किया जा सकता है।