जानें स्वादिष्ट काजू कोठंबीर वड़ी बनाने की रेसिपी

Loading

खाने के शौकीन लोग अक्सर स्वादिष्ट भोजन और चटपटे स्नैक्स खाना पसंद करते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएँगे एक महाराष्ट्रियन डिश की रेसिपी, जिसका नाम काजू कोठंबीर वड़ी है। यह बेहद ही स्वादिष्ट होती है। तो आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि…

सामग्री- 

  • 1 कप बेसन,
  • 1 कप काजू,
  • 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर,
  • 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर,
  • 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई,
  • 1 चम्मच इमली का पल्प,
  • 4 चम्मच तेल,
  • बारीक कटा हरा धनिया और नमक स्वादानुसार  

विधि-
काजू कोठंबीर वड़ी बनाने के लिए सभी सामग्री को अच्छी तरह मिला लें। अब इसमें 1.5 कप पानी डालकर थोड़ा गाढ़ा बैटर बना लें। फिर एक पैन में तेल गर्म करें और मीडियम आंच पर इस बैटर को 15-20 मिनट तक पकाएं। अब इसे गैस पर से उतार दें। फिर एक छोटी ट्रे को ग्रीस करके 1 इंच मोटाई में इसे फैलाएं। अब इसे थोड़ी देर स्टीम करें और फिर ठंडा होने के लिए रख दें। अब इसे दो इंच के टुकड़ों में काट लें। उसके बाद आप चाहें तो तो इसे डीप फ्राई या बहुत क्रिस्पी बनाना के लिए एक पैन में इसे शैलो फ्राई भी कर सकती हैं। तो लीजिए तैयार है आपका स्वादिष्ट काजू कोठंबीर वड़ी। अब इसे अपने परिवार वालों को सर्व करें।