-सीमा कुमारी
नवरात्रि के महापर्व में भक्त माता रानी को प्रसन्न करने के लिए अलग-अलग मिठाई का भोग लगाते हैं। इस दौरान विशेषकर साबूदाना खूब खाया जाता है। ऐसे में आप चाहें, तो इस बार ‘नवरात्रि’ पर ‘साबूदाना रबड़ी’ बनाकर माता रानी को भोग लगा सकते हैं। आइए जानें इसकी रेसिपी…
सामग्री
- साबूदाना- 1 कप
- दूध- 1/2 लीटर
- चीनी- 1 बड़ा चम्मच
- फ्रट्स- जरूरत अनुसार (कटे हुए)
- क्रीम- 1 कप
- चेरी- जरूरत अनुसार
गार्निश के लिए
- गुलाब की पंखुड़ियां
- केसर धागे
- ड्राई फ्रूट्स
- अनार के दाने
बनाने की विधि
- सबसे पहले साबूदाना धोकर पानी में 4-5 घंटे भिगो दें।
- अब पैन में दूध डालकर मीडियम आंच पर उबालें।
- दूध उबलने पर इसमें साबूदाना छान कर डालें और लगातार चलाते जाएं।
- दूध गाढ़ा होने पर इसमें चीनी मिलाएं और आंच से उतार कर ठंडा होने रख दें।
- अब इसमें फ्रूट्स और क्रीम को फेंटकर मिलाकर फ्रिज में ठंडा होने के लिए रखें।
- अब तैयार रबड़ी को गिलास या बाउल में निकालकर अनार दाना, चेरी, गुलाब की पंखुड़ियों और केसर धागे से गार्निश करके भोग लगाएं और पूजा संपन्न होने पर प्रसाद के रूप में सर्व करें।