File Photo
File Photo

    Loading

    नई दिल्ली: बदलते जीवन शैली की वजह से, सब कुछ बदल गया है, ऐसे में स्वास्थ्य संबंधी कई तरह की समस्याएं हो रही है। इन्ही में से एक है सिर घूमना या चक्कर आना। आपको बता दें कि इन दिनों चक्कर आने की समस्या बहुत ज्यादा बढ़ गई है। दरअसल हो ये रहा है कि लोगों की इम्यूनिटी कमजोर हो रही है, ऐसे में उन्हें उठते बैठे लगातार चक्कर आ रहे है।

    ठीक वैसे ही चक्कर आने के पीछे कई कारण हो सकते है। ब्लड प्रेशर का कम होना, लाइफस्टाइल खराब होना, खाने पीने का ध्यान ना रखना या कम नींद लेना इन सभी वजहों से चक्कर आ सकते है। इन्हें नजरअंदाज करना आपके लिए घातक साबित हो सकता है, इसलिए आज हम आपको बताने वाले है की चक्कर आने पर आप घर में खुद का कैसे इलाज कर सकते है। तो चलिए जानते है… 

    ऐसे पाएं चक्कर आने की समस्या से निजात 

    पुदीने और बादाम का तेल 

    इस समस्या को लेकर एक्सपर्ट्स का मानना है कि पुदीने और बादाम के तेल से चक्कर आने की समस्या की निजात पाया जा सकता है।  पुदीने के तेल की दो बूंदों को एक छोटे चम्मच बादाम के तेल में मिलाकर गर्दन और माथे पर लगाने से रिलैक्सेशन मिलती है और चक्कर आने की समस्या दूर होती है, और आप बहुत अच्छा महसूस करेंगे। 

    अदरक का तेल 

    इतना ही नहीं बल्कि इसके अलावा अदरक का तेल भी चक्कर को दूर भगाने के लिए बहुत कारगर बताया गया है। जी हां अदरक के तेल की 3-4 बूंदे तलवों के नीचे लगाने से चक्कर आने की समस्या दूर होती है। अदरक के तेल को गर्दन और कान के पीछे भी लगाने की सलाह दी जाती है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि अदरक में घबराहट को दूर करने के तत्व मौजूद होते हैं। इसके साथ ही अदरक इम्यूनिटी बूस्ट करने में भी मददगार होती है। इस तरह आप चक्कर आने की समस्या से निजात पा सकते है। 

    धनिया और आंवला पाउडर 

    अदरक तेल के अलावा चक्कर आने की समस्या को दूर करने के लिए धनिया और आंवला पाउडर का इस्तेमाल भी किया जाता है। धनिया और आंवला पाउडर को मिलाकर एक गिलास पानी में भिगो कर रातभर के लिए दें और सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। ये उपाय चक्कर आने की समस्या को दूर करते है। साथ ही आपको स्वस्थ रखने में यह बहुत अच्छा होता है।