इन कैंसर का कट्टर दुश्मन है ‘यह’ साग, इस साग में हैं कैंसर से बचाने के ज़बरदस्त गुण

Loading

सीमा कुमारी

नवभारत डिजिटल टीम: खानपान के लिए प्रसिद्ध हरियाणा के लोग सर्दी के मौसम में सरसों के साग का जायका लेना नहीं भूलते। खासकर गांवों में तो घर-घर सुबह-शाम बाजरे की रोटियों के साथ सरसो के साग (Sarso ka Sag) और लस्सी को भोजन में प्राथमिकता दी जाती है।

इसमें सिर्फ स्वाद का ही तड़का नहीं होता बल्कि यह पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। अपने गुणों के कारण, साग का जिक्र हरी सब्जियों में सबसे पहले लिया जाता है। प्रोटीन, फाइबर के अलावा इसमें कैलोरी, फैट, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, शुगर, पोटेशियम, विटामिन A ,  C,  D,  B 12, मैग्नीशियम, आयरन और कैल्शियम जैसे-बहुत सारे जरूरी न्यूट्रिशंस पाए जाते हैं। इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है। आइए जानें पोषक तत्वों से सरसों के साग (Mustard Greens) से होने वाले बेमिसाल फायदे-

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, सरसो साग को विटामिन-A का पावर हाउस माना जाता है और विटामिन-A आंखों के लिए बहुत बढ़िया माना जाता है। इससे आंखों की रोशनी तेज होती है। यह आंखों की मांसपेशियों को किसी भी तरह के नुकसान से बचाता है।

सरसों के साग में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है जो शरीर की मेटाबॉलिज्म के स्तर को बढ़ाता है।। इसके सेवन से पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है। फाइबर युक्त फूड खाने से कब्ज और पेट की अन्य समस्याएं भी दूर होती है।

साग एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है यह शरीर को डीटॉक्सीफाई कर रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। इसके सेवन से शरीर को 6 तरह (ब्लैडर, पेट, ब्रेस्ट, फेफड़े, प्रोस्टेट और ओवरी) के कैंसर से बचाया जा सकता है क्योंकि गुणों से भरपूर साग कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने नहीं देता।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जिन लोगों को कोलेस्ट्रॉल की समस्या रहती है उन्हें भी साग खाना चाहिए। इससे फोलेट का निर्माण अधिक होता है। दिल का दौरा और हाइपरटेंशन जैसी दिक्कतें भी दूर रहती है।

सरसो के साग में कैल्शियम और पोटेशियम भी भरपूर होता है जो हड्डियों के लिए लाभकारी होते है। हड्डियों के रोगों की रिकवरी के लिए साग का सेवन करना चाहिए।