रात में ये चीजें बिल्कुल न खाएं, वरना हो सकता है हेल्थ को नुकसान

    Loading

    -सीमा कुमारी

    ये तो सभी जानते हैं कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए अच्छी डाइट और पर्याप्त मात्रा में नींद भी बहुत जरुरी है। यदि व्यक्ति की नींद पूरी न हो तो इसका सीधा असर स्वास्थ्य पर पड़ता है। व्यक्ति का शरीर बीमारियों से घिरने लगता है। ऐसे में रात में सोने से पहले आपको कई चीजों को सेवन करने से बचना चाहिए। तो आइए जानें इस बारे में-

    एक्सपर्ट्स के मुताबिक, रात को कभी भी प्याज का सेवन नहीं करना चाहिए। यह आपके पाचन तंत्र को प्रभावित करता है। इसका सेवन करने से आपके पेट में गैस बनती है जिससे आपकी नींद प्रभावित होती है। इससे आपके शरीर में एसिडिक रिएक्शन बढ़ाती है। हालांकि कई डॉक्टर रात को प्याज खाने की सलाह देते है। यदि आप इसका सेवन करना चाहते हैं, तो डॉक्टर की सलाह जरुर लें।

    हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, रात को सोने से पहले कभी भी चॉकलेट और पेन किलर का सेवन भी नहीं करना चाहिए। चॉकलेट में बहुत ही अधिक मात्रा में कैफीन पाया जाता है। कैफिन आपकी नींद को भी प्रभावित करता है। इसमें विटामिन-ई, एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे तत्व पाए जाते हैं। रात में इसका सेवन करने से आपको अनिद्रा की समस्या हो सकती है।

    एक्सपर्ट्स बताते हैं कि, रात को जूस का सेवन भी नहीं करना चाहिए। इसमें भी एसिड बहुत ही अधिक मात्रा में पाया जाता है। यह आपके शरीर में एसिडिक रिएक्शन कर सकते हैं। जिससे आपकी नींद भी पूरी तरह प्रभावित हो सकती है। इसके अलावा, रात में टमाटर का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही नुकसानदायक माना जाता है। इसमें एसिड बहुत ही अधिक मात्रा में पाया जाता है जिसके कारण आपको एसिडटी की समस्या हो सकती है। टमाटर में कैरोटनाइड्स भी पाए जाते हैं जो आपके इम्यून सिस्टम को प्रभावित करते हैं।