गर्मी में भूलकर भी इन फलों को न रखे फ्रीज में , सेहत को हो सकता हैं नुकसान

    Loading

    नई दिल्ली : हर मौसम के हिसाब से हम अपने सेहत के जुड़े चीजों में बदलाव करते है। गर्मियां आते ही लोग खाने की चीजें फ्रिज में स्टोर करना शुरू कर देते हैं. उन्हें लगता है कि बाहर रहने से चीजें सड़ सकती हैं और फ्रिज में रखने से इन्हें लंबे समय तक बचाया जा सकता हैं। लेकिन क्या इस मौसम में खाने की हर चीज को फ्रिज में रखना जरूरी है ? एक्सपर्ट कहते हैं कि कुछ चीजों को फ्रिज में रखने से न  सिर्फ उनका स्वाद बदल जाता है, बल्कि ये कई मायनों में हमारे शरीर को भी नुकसान पहुंचाती हैं।गर्मी के मौसम में आम और तरबूज सबसे ज्यादा खाए जाने वाले फल हैं और एक्सपर्ट कहते हैं कि इन दोनों ही फलों को फ्रिज में सजाकर नहीं रखना चाहिए।तो आइये जानते है किन फलों को गर्मी के मौसम में फ्रिज में नहीं रखना चाहिए…..

    1. तरबूज   

    फेमस डायटिशियन और ‘दि बाइटिंग ट्रुथ’ की संस्थापक एलेक्स पार्कर कहती हैं कि , आम और तरबूज जैसे फलों को गर्मियों में फ्रिज से बाहर ही रखना चाहिए, क्योंकि कम तापमान में इनके खराब होने का खतरा ज्यादा रहता है। आम और तरबूज को काटकर तो फ्रिज में बिल्कुल नहीं रखना चाहिए।एक्सपर्ट का कहना है कि , तरबूज विशेष रूप से एथिलीन के प्रति संवेदनशील होता है।

    ये एक हार्मोन है जो फलों और सब्जियों के पकने पर उत्सर्जित होता है. ये हार्मोन दूसरे फले-सब्जियों की क्वालिटी को भी प्रभावित कर सकता है. इसलिए किचन में भी इन चीजों को खाने की दूसरी चीजों से दूर ही रखना चाहिए। यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर (USDA) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, तरबूज, खरबूजा या आम जैसे फलों को रूम टेंपरेचर में रखना ज्यादा बेहतर विकल्प है। इनमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स के लिए ये बेहतर होता है जो हमारे शरीर के लिए बड़े फायदेमंद होते हैं।

    2. आम

    आम में विटामिन C की भी भरपूर मात्रा होती है, जो कि रक्त वाहिकाओं और हेल्दी कोलेजन के विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। विटामिन C शरीर के जख्मों को तेजी से भरने में मदद करता है।  इसके अलावा भी आम कई बड़ी बीमारियों से हमारे शरीर की रक्षा कर सकता है। आम को भूलकर भी फ्रिज में न रखे ऐसा करने से ये आपके सेहत को नुकसान दे सकता है।

    आम के पीले और नारंगी भाग में बीटा कैरोटीन पाया जाता है। बीटा कैरोटीन आम में पाए जाने वाले कई तरह के एंटी ऑक्सीडेंट्स में से एक है। आम में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स शरीर में फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं, जो कि कैंसर के बढ़ने के लिए जिम्मेदार माने जाते हैं।