अगर आप सोते हैं 8 घंटे से ज्यादा, तो जरूर जानें क्या है खतरा

    Loading

    -सीमा कुमारी

    सेहतमंद रहने के लिए पर्याप्त नींद का होना बहुत जरूरी होता है। डॉक्टर के अनुसार, एक व्यक्ति को एक दिन में कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद अवश्य लेनी चाहिए। क्योंकि, नींद का हमारे स्वास्थ्य से गहरा नाता है। आप पूरे दिन फ्रेश फील करते हैं, लेकिन बहुत से लोग 7 या 8 घंटे से ज्यादा की नींद लेते हैं, जो कि बेहद नुकसानदायक साबित हो सकता है। देर तक सोने से आपके शरीर को कई तरह के नुकसान भी हो सकते हैं। अगर आप प्रतिदिन 8 घंटे से ज्यादा सोते हैं, तो आपको कई नुकसान हो सकते हैं। चलिए जानें उन खतरों  के बारे में-

    रिसर्च के मुताबिक,  जो व्यक्ति रोजाना 8 घंटे से ज्यादा सोता है, उन्हें डायबिटीज होने की संभावना उन लोगों की अपेक्षा दुगुनी होती है। जो 8 घंटे से कम नींद लेते हैं, ऐसे में 7 या 8 घंटे से ज्यादा की नींद लेना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

    देर तक सोने से दिमाग पर इसका उल्टा असर पड़ता है। इससे आपको सिरदर्द की समस्या भी हो सकती है।

    कहते हैं कि तनाव (Stress) में नींद नहीं आती, लेकिन यह भी सही है कि ज्यादा नींद भी आपको तनाव दे सकती है। इसलिए न कम, न ज्यादा, जितना जरूरी है, उतना ही सोएं।

    हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, फैट्स के बर्न होने के लिए जरूरी है कि शारीरिक गतिविधियां अधिक हों और मेटाबॉलिज़म ठीक तरह से हो सके। इसके लिए जरूरी है कि आप संतुलित मात्रा में नींद लें, जिससे वजन पर नियंत्रण रखना आसान हो सके।

    एक स्टडी में पता चला है कि जो लोग 9-11 घंटे तक सोते हैं उनमें 7-8 घंटे तक सोने वाले लोगों की तुलना में कोरोनरी हार्ट डिजीज होने के चांसेस 38% तक बढ़ जाते हैं।