आंखों की रोशनी को करेंगी और तेज़, Night Blindness का दूर तक नहीं होगा खतरा, इन चीज़ों को करें अपनी डाइट में शामिल

Loading

सीमा कुमारी

नई दिल्ली: आंखें हमारे शरीर की सबसे नाजुक अंगों में से एक है। इसके बिना आप दुनिया की खूबसूरती नहीं देख सकते। ऐसे में इसका स्वस्थ होना बेहद जरूरी है। लेकिन मौजूदा समय में ज्यादातर लोग आंखों की हेल्थ को लेकर जरा भी गंभीर नहीं है। यही वजह है कि बच्चों से लेकर युवा और बुजुर्ग तक घंटों लैपटॉप, मोबाइल और टीवी की स्क्रीन

देखने पर बिताते है। यह आँखों की रौशनी को बुरी तरह प्रभावित करता है। बच्चों से लेकर बूढ़े व्यक्ति हर किसी को मोटे-मोटे चश्मे लग जाते हैं कुछ व्यक्तियों की नजर तो इतनी कमजोर हो जाती है कि बिना चश्मे के उन्हें कुछ भी नजर नहीं आता। ऐसे में आज आपको कुछ ऐसे जूस बताते हैं जो आपकी आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करेंगे। तो आइए जानें इस बारे में-

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, आंखों को स्वस्थ बनाने के लिए पालक भी बहुत ही फायदेमंद होती है। इसमें कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो आंखों को हैल्दी बनाने में मदद करते हैं। पालक आपकी आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करेगी। इससे बना जूस आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि, गोभी की तरह ही दिखने वाली ब्रोकली कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। इसका सेवन फिजिकल हेल्थ से डाइटिंग में किया जाता हैं।  यह आंखों की रौशनी के लिए भी ब्रोकली किसी संजीवनी से कम नहीं हैं। इसका जूस पीने से आंखों की रौशनी बढ़ती हैं,और रेटिना भी हेल्दी रहता हैं।

आंखों के लिए गाजर बेहद ही लाभकारी मानी जाती है। इसमें पाया जाने वाला विटामिन- A, बीटा कैरोटीन आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करते हैं। आप गाजर से बना जूस अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसका सेवन करने से नाइट ब्लाइंडनेस का खतरा भी कम होता है।

स्वाद के रूप में मीठी शकरकंदी भी आंखों के लिए काफी लाभकारी मानी जाती है। इससे तैयार जूस का सेवन करने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। इसमें विटामिन A , फाइबर, आयरन जैसे कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करते हैं। उबालकर भी आप इसका सेवन कर सकते हैं।

 टमाटर का इस्तेमाल ज्यादातर लोग सब्जी बनाने और सलाद में करते हैं। इसमें विटामिन A  भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो आंखों की रोशनी बढ़ाता हैं। नियमित रूप से इसका जूस पीने से आंखों के चश्मे तक हट सकते हैं।