बेर के लाभ
बेर के लाभ

Loading

सीमा कुमारी

नई दिल्ली: ‘आलूबुखारा'(Plums) एक खट्टा-मिठा पौष्टिक गुणों से भरपूर फल हैं। ‘आलूबुखारा’ गर्मियों में आने वाला एक मौसमी फल हैं। इसमें शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्व जैसे फाइबर, एंटी ऑक्सीडेंट्स, विटामिन और खनिज की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं।

एक्सपर्ट्स के अनुसार, आलूबुखारा का सेवन करने से कई पुरानी बीमारियां खत्म हो सकती है। साथ ही ये पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है। रोजाना आलूबुखारा खाने से शरीर को कई बीमारियों से लड़ने की क्षमता मिलती है। आंखों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए आलूबुखारे का सेवन करना फायदेमंद होता है। तो आइए जानें आलूबुखारा खाने से मिलने वाले लाभ के बारे में-

डाइट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर आपको कब्ज की परेशानी है तो इसका सेवन जरूर करें। इसमें मौजूद इसटिन और सोर्बिटोल कब्ज की समस्या को कम करता हैं। इतना ही नहीं ये आंतों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

आलूबुखारे में आयरन, पोटेशियम, विटामिन जैसे पौषक तत्व पाए जाते हैं जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मददगार हैं। आलूबुखारे को डाइट में शामिल कर इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता हैं। कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए आलूबुखारे का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि आलूबुखारे में सोलियबल फाइबर होता है, जो कोलेस्ट्रॉल को शरीर से कम करने में मदद करता है।

इसमें मौजूद क्लोरोजेनिक एसिड तनाव को कम करने में मदद करता है। अगर आप तनावग्रस्त या चिंतित महसूस करते हैं तो आप आलूबुखारे का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको बेहतर महससू होगा।

आलूबुखारा ही नहीं इसके छिलके भी सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते है। छिलके के साथ आलूबुखारे का सेवन करने से ब्रेस्ट कैंसर को रोकने में मदद मिल सकती है। इतना ही नहीं ये कैंसर और ट्यूमर की सेल्स को बढ़ने से रोकने में भी मदद कर सकता है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि, आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए आलूबुखारे का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि आलूबुखारे में विटामिन C, विटामिन K और विटामिन B6 की भरपूर मात्रा पाई जाती है, आंखों के लिए फायदेमंद होता है। आलू बुखारा का सेवन करने से आंखों की रोशनी बढ़ती है।

इसके सेवन से शरीर में कैंसर जैसी खतरनाक कोशिकाएं नहीं पनपती। क्योंकि मौजूद कैरोटीन कैंसर को रोकने का काम करता है। ये मुंह और स्तन कैंसर से बचाता है।