File Photo
File Photo

    Loading

    सीमा कुमारी

    नई दिल्ली: हमारे सोने की पोजीशन भी पूरे शरीर के सिस्टम को प्रभावित करती है। नींद हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है। लेकिन, बेहतर नींद के साथ हमारा डाइजेस्टिव सिस्टम बढ़िया काम करे, इस बात का ख्याल रखना बड़ा जरूरी है। पाचन अच्छी तरह से हो पाए, यह बात किस करवट सोते हैं, या किस पोजिशन में सोते हैं, इसका भी बहुत प्रभाव पड़ता है। आइए जानें किस करवट सोने से हमारा पाचन-तंत्र बढ़िया काम करता है।  

    इस करवट में सोना बेहतर

    एक्सपर्ट्स बताते हैं कि अगर एक साइड से सोया जाए और आपकी पोजीशन बिल्कुल ठीक हो तो उस साइड पर सोने से जोड़ों का दर्द और निचली कमर का दर्द कम होता है। अगर बाईं ओर मुंह करके सोते हैं, तो इस करवट को सबसे बढ़िया माना जाता है। क्योंकि, ऐसा करने से शरीर को भी आराम मिलता है और कई लाभ भी देखने को मिल सकते हैं।

    बाएं करवट में सोने से लाभ

    • -इससे पेट की सेहत में सुधार देखने को मिलता है और अगर अक्सर पेट खराब या पाचन न होने जैसी समस्या से परेशान रहते हैं, तो बाएं ओर की करवट में सो कर देखें। इससे पाचन में काफी सुधार देखने को मिल सकता है।
    • -हार्ट बर्न, कब्ज और पेट फूलना जैसी समस्याओं से राहत पाई जा सकती है।
    • -गठिया के दर्द में थोड़ी निजात मिल सकती है।
    • -हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को भी बीपी लेवल कम करने में  लाभ मिल सकता है।
    • -डायबिटीज और हार्ट अटैक जैसी बीमारियों का रिस्क कम किया जा सकता है।